एटा में प्रशिक्षण से लौटते वक्त सड़क हादसे में पुलिस निरीक्षक की मौत

एटा में प्रशिक्षण से लौटते वक्त सड़क हादसे में पुलिस निरीक्षक की मौत

एटा में प्रशिक्षण से लौटते वक्त सड़क हादसे में पुलिस निरीक्षक की मौत
Modified Date: June 11, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: June 11, 2026 11:09 am IST

एटा (उप्र), 11 जून (भाषा) एटा पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस निरीक्षक की जिले में एक सड़क हादसे में बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के ताला नगला गांव निवासी इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव के रूप में हुई, जो एटा पुलिस लाइन में तैनात थे।

कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने कहा कि यादव मुरादाबाद में डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद अपनी निजी कार से एटा लौट रहे थे, तभी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.30 बजे मिरहची थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के पास उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार तड़के उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी। 1998 बैच के सब-इंस्पेक्टर यादव के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक छा गया।

भाषा सं जफर गोला

गोला


लेखक के बारे में