जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज
जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे सैकड़ों छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।
जंतर-मंतर की ओर बढ़ते समय प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों की भारी तैनाती देखी गई और पुलिस ने इन लोगों के मार्च को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
कथित बल प्रयोग या किसी हिरासत पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
भाषा नोमान सुरभि माधव
माधव

Facebook


