बारामुला में आंतकी हमले में पुलिस कर्मी जख्मी

बारामुला में आंतकी हमले में पुलिस कर्मी जख्मी

बारामुला में आंतकी हमले में पुलिस कर्मी जख्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 26, 2021 10:23 am IST

श्रीनगर, 26 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा प्राप्त एक व्यक्ति के घर पर सोमवार को हुए आतंकी हमले में पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया, “ आतंकवादियों ने बारामुला में चंदूसा इलाके में फज़ल अहमद के घर पर सोमवार तड़के गोलीबारी की।” उन्होंने बताया कि नेता का एक निजी सुरक्षाकर्मी अल्ताफ गोलीबारी में घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर हैं। उन्होंने बताया कि अहमद पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग के भाई हैं और उनका परिवार सुरक्षित है।

भाषा

नोमान शोभना

शोभना


लेखक के बारे में