सिगरेट की खेप से लदा अगवा ट्रक पुलिस ने बरामद किया

सिगरेट की खेप से लदा अगवा ट्रक पुलिस ने बरामद किया

सिगरेट की खेप से लदा अगवा ट्रक पुलिस ने बरामद किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 7, 2021 12:14 pm IST

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), सात सितंबर (भाषा) सिगरेट की खेप लेकर बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रहे जिस ट्रक को कुछ दिन पहले अगवा कर लिया गया था, वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से बरामद हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अगवा ट्रक से असम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु के पंजीकरण नंबर वाला ट्रक कुछ दिन पहले बेंगलुरु से रवाना होने के बाद गायब हो गया था।

उन्होंने बताया कि जब ट्रक समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो सिगरेट निर्माता ने इसकी खोजबीन शुरू की। ट्रक की लोकेशन जलपाईगुड़ी में मिली जिसके बाद कंपनी ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जिसने ट्रक को फूलबाड़ी में रोका। तब ट्रक में सवार लोगों ने वाहन समेत भागने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।

पुलिस ने बताया कि ट्रक से सिगरेट की खेप गायब है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रहीम मंडल और सैदुल इस्लाम के रूप में की गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

भाषा मानसी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में