थानों पर आने वाले लोगों के साथ पुलिस सम्मानपूर्वक व्यवहार करे: सिद्धरमैया

थानों पर आने वाले लोगों के साथ पुलिस सम्मानपूर्वक व्यवहार करे: सिद्धरमैया

थानों पर आने वाले लोगों के साथ पुलिस सम्मानपूर्वक व्यवहार करे: सिद्धरमैया
Modified Date: January 8, 2025 / 08:57 pm IST
Published Date: January 8, 2025 8:57 pm IST

बेंगलुरू, आठ जनवरी (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को राज्य पुलिस बल से लोगों के अनुकूल प्रणाली स्थापित करने और पुलिस थानों पर आने वाले लोगों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का आग्रह किया।

नवनिर्मित चामराजपेट, कब्बन पार्क और हाई ग्राउंड्स पुलिस थानों का उद्घाटन करने के बाद, मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों की एक सभा को संबोधित किया और साथ ही लाजर रोड के निकट पुलकेशी नगर पुलिस आवास का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में शांति-व्यवस्था होती है तो विकास की गति बढ़ती है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपराधियों में भय का माहौल और आम जनता में भयमुक्त वातावरण बनाने को कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर में रियल एस्टेट घोटाले बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर पुलिस रियल एस्टेट माफिया से हाथ मिलाती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में