पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो किलोग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार…
Police took major action, smuggler arrested with two kilograms of heroin :
maharashtra Suicide
मोगा : पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को यहां तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो किलोग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान डौलेवाला निवासी जसवंत सिंह उर्फ काला और सुखचैन सिंह उर्फ सोनू तथा कपूरथला के सतनाम सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है।
Read more : जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर राजग में दिख रहा मतभेद, सीएम नितीश ने कहा था ये
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी एक कार भी जब्त की है। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक कार से जा रहे थे, जिसे बाघपुराना शहर में एक चौकी पर रोका गया था।उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और जल्द ही और बरामदगी एवं गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।
read more: लेटेस्ट और ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


