देश की प्रतिष्ठा की कीमत पर राजनीतिक लड़ाई नहीं होनी चाहिए: बंगाल के मंत्री

Ads

देश की प्रतिष्ठा की कीमत पर राजनीतिक लड़ाई नहीं होनी चाहिए: बंगाल के मंत्री

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 07:30 PM IST

कोलकाता, 22 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री बाबुल सुप्रियो ने नयी दिल्ली में हाल ही में आयोजित ‘एआई समिट’ के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं द्वारा ‘कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन’ की रविवार को आलोचना की और कहा कि राजनीतिक लड़ाई कभी भी देश के सम्मान की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता ने यह भी कहा कि लोकतंत्र विरोध करने का अधिकार देता है, लेकिन साथ ही जिम्मेदारी की भी मांग करता है।

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘‘एआई शिखर सम्मेलन में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा कमीज उतारकर विरोध प्रदर्शन किया जाना नासमझी को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय नेताओं और व्यापार जगत की वैश्विक हस्तियों की उपस्थिति वाले मंच पर ऐसा व्यवहार हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के बारे में गलत संदेश देता है।’’

सुप्रियो ने कहा कि दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करते समय, पक्षपातपूर्ण नाटकबाजी के बजाय परिपक्वता और संयम का मार्ग अपनाना चाहिए।

भाषा संतोष नेत्रपाल

नेत्रपाल