मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, आज 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री लेंगे शपथ, देखें नाम
Rajasthan govt : 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम चार बजे राजभवन में होगा।
जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम चार बजे राजभवन में होगा।
यह भी पढ़ें : सरकार से नाराज हुए 70 हजार बिजलीकर्मी, 52 जिलों के कर्मचारियों ने की प्रदर्शन की तैयारी
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री के रूप में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, विधायक जाहिदा खान, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढ़ा व मुरारीलाल मीणा को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : धान खरीदी के लिए पंजीयन की आखिरी तारीख खत्म, इस साल 23,94,370 किसानों से की जाएगी धान खरीदी
इस सूची में पायलट खेमे से हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा, मुरारीलाल मीणा व बृजेंद्र ओला का नाम है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए छह विधायकों में से राजेंद्र गुढ़ा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाए जाने के समय तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ साथ विश्वेंद्र सिंह व रमेश मीणा को उनके पद से हटा दिया गया था। इनमें से विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा का नाम उन मंत्रियों की सूची में शामिल है जिन्हें शपथ दिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : Swachh Survekshan Awards 2021: स्वच्छता में Chhattisgarh अव्वल, मिला सबसे स्वच्छ राज्य का Award
इससे पहले, शनिवार शाम मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए। मुख्यमंत्री गहलोत रात में राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले। बैठक के बाद राजभवन के बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल मिश्र से मुलाकात कर, कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे सौंपे।
यह भी पढ़ें : ड्यूटी के दौरान रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पीते नजर आए आरक्षक, वायरल हुआ वीडियो
बयान के अनुसार राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री की संस्तुति पर ये इस्तीफे तत्काल प्रभाव इसे स्वीकार लिए। तीनों मंत्री संगठन में काम करने की मंशा के साथ अपने इस्तीफे पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिए थे।
यह भी पढ़ें : पति से अलग होने के बाद पूर्व पोर्न एक्ट्रेस मियां खलीफा ने इस अंदाज में बॉयफ्रेंड को किया Kiss, वायरल हुआ वीडियो

Facebook


