मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान
Modified Date: October 9, 2023 / 01:37 pm IST
Published Date: October 9, 2023 1:37 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को यह घोषणा की।

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की छानबीन 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में