त्रिपुरा उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त, 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज

Ads

त्रिपुरा उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त, 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 07:40 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 07:40 PM IST

अगरतला, नौ अप्रैल (भाषा) उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे मतदान समाप्ति तक अनुमानित 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे।

चुनाव अधिकारी देबजानी चौधरी ने कहा, ‘सभी 55 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े देखे गए।’

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी मतदेय केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से निगरानी रखने की व्यवस्था की गई।

कुल 46,142 मतदाता इस उपचुनाव में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दिसंबर में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक बिस्व बंधु सेन के निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश

ताजा खबर