जेल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर प्रज्वल रेवन्ना को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
जेल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर प्रज्वल रेवन्ना को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
बेंगलुरु, आठ सितंबर (भाषा) जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मंगलवार को यहां की एक अदालत ने परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार के अंदर कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के मामले में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना को सह आरोपी प्रताप राय के साथ 42वीं अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जेल के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के बाद की गई।
अदालत ने जेल के अंदर कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किए जाने के मामले की विस्तृत जांच करने के लिए रेवन्ना और राय को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
रेवन्ना बलात्कार के एक मामले में सजा काट रहा है और फिलहाल परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में बंद है।
जेल में मोबाइल फोन के कथित इस्तेमाल का मामला हाल ही में जेल में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की तलाशी के दौरान सामने आया। इसके बाद अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की कि इतनी कड़ी सुरक्षा वाली जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और उसका इस्तेमाल कैसे किया गया।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


