प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट
Prayagraj Murder प्रयागराज। यहां पर एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर देने से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। यहां के नवाबगंज इलाके में 5 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण अज्ञात है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही हैे।
परिवार मूलरूर से कौशांबी जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसे के शिकार हुए कथा वाचक प्रदीप मिश्रा, बार पलटी खाकर सड़क किनारे पहुंची उनकी कार
Prayagraj Murder : बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी और तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय मृतक राहुल तिवारी अपनी 38 वर्षीय पत्नी प्रीति और तीन बच्चों माही, पीहू और पोहू के साथ खागलपुर में किराए के मकान में रहते थे।
यह भी पढ़ें: रामनवमी के शोभायात्रा पर हुई हिंसा को लेकर प्रशासन अलर्ट, हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के लिए दी सशर्त अनुमति

Facebook



