खस्ताहाल सड़क के कारण नहीं पहुंची एंबुलेंस, कंधे पर लादकर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
खस्ताहाल सड़क के कारण नहीं पहुंची एंबुलेंस, कंधे पर लादकर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
विशाखापट्नम। देश में चिकित्सा सुविधाओं में कमी के कारण मरीजों और परिजनों को अक्सर मुश्किलों से दो चार होना पड़ता है, लेकिन विशाखापट्नम के इलाके के एक गांव में खराब सड़कों के कारण मरीज को एंबुलेस सेवा नहीं मिल पाई और परिजनों को कंधे में लादकर गर्भवती को अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
A pregnant woman was carried for 6 km with the help of bed sheets and bamboo sticks by residents of Anuku village in #Visakhapatnam, after 108 ambulance service couldn’t reach her village due to lack of proper road connectivity #AdhraPradesh pic.twitter.com/pjhOENSzIS
— ANI (@ANI) June 9, 2018
अनुकू गांव की गर्भवती महिला को लेबर पेन होने पर एंबुलेंश को खबर दी गई। लेकिन खराब सड़कों के कारण एंबुलेंश गांव तक नहीं पहुंच पाई। गरीब गांव में बड़ा वाहन उपलब्ध नहीं होने पर गांव और परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे महिला को अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया है। गांव के लोगों ने बांस की लकड़ी में कपड़ा बांधकर महिला को ले जाने का जतन किया। कई किलोमीटर पैदल चलकर लोगों ने एंबुलेंस तक महिला को पंहुचाया। जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया.
ये भी पढ़ें- तीजन बाई को दिल का दौरा, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती
आपको बतादें इसी तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।जिसमें एंबुलेंश उपलब्ध नहीं होने पर शव कंधों पर ले जाया गया था। जिसने देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावों की पोल खोल दी थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


