तमिलनाडु में चलती ट्रेन से गिरी गर्भवती महिला की मौत

तमिलनाडु में चलती ट्रेन से गिरी गर्भवती महिला की मौत

तमिलनाडु में चलती ट्रेन से गिरी गर्भवती महिला की मौत
Modified Date: May 3, 2024 / 06:44 pm IST
Published Date: May 3, 2024 6:44 pm IST

कुड्डालोर (तमिलनाडु), तीन मई (भाषा) उलुंदुरपेट और वृद्धाचलम के बीच चलती ट्रेन से गिरने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

महिला की पहचान चेन्नई के तिरुसुलम की निवासी कस्तूरी (22) के रूप में हुई है, जो तेनकाशी जिले में अपने पति सुरेश कुमार और अन्य रिश्तेदारों के साथ कोल्लम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “सात महीने की गर्भवती महिला ने बृहस्पतिवार रात जी मिचलाने की शिकायत की और इसके बाद वह शौचालय गई, हालांकि पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन से गिर गई।”

अधिकारी ने कहा कि ट्रेन से गिरने के तुरंत बाद उसके रिश्तेदारों ने उसे बचाने के लिए चेन खींच दी, लेकिन वे उसके शव का पता नहीं लगा सके।

उन्होंने कहा कि वृद्धाचलम रेलवे स्टेशन पहुंचने के तुरंत बाद रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को उसका शव उलुंदुरपेट से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में