मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव के विवाह की तैयारियां जोरों पर

Ads

मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव के विवाह की तैयारियां जोरों पर

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 06:49 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 06:49 PM IST

देहरादून, 12 मार्च (भाषा) उत्तराखंड के मसूरी में मशहूर भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के विवाह की तैयारियां की जा रही हैं जो अपनी मंगेतर वंशिका के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, मसूरी के प्रसिद्ध होटल ‘सेवॉय’ को शादी के लिए सजाया जा रहा है जहां दोनों परिवारों के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसी क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों समेत कई अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के आने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय क्रिकेटर की शादी के लिए पूरा होटल बुक कर लिया गया है और दो-तीन दिन के लिए वह किसी और के ठहरने के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

भाषा दीप्ति शफीक

शफीक