होली के जश्न में डूबा पूरा देश, राष्ट्रपति और PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने इस खास मौके पर देशवासियों को होली की बधाई दी
Rangpanchami
नई दिल्ली। होलिका दहन के बाद आज देशभर में होली पर्व का त्यौहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। लोग सुबह से ही रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में पारंपरिक रिवाजों में लोग होली मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने इस खास मौके पर देशवासियों को होली की बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: होली के रंग…सियासत के संग! होली के मौके पर क्या है छत्तीसगढ़ के माननीयों का प्लान?
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा- होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है. यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है. मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए.
यह भी पढ़ें: होली के रंग…सियासत के संग! होली के मौके पर क्या है मध्यप्रदेश के माननीयों का प्लान?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली की देशवासियों को बधाई देते हुए इसे सौहार्द का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा- होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ. हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे.
दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!#HappyHoli pic.twitter.com/FpDgb56EDs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 18, 2022
कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी होली की देशवासियों को बधाई दी और इसे दिलों को जोड़ने वाला त्योहार बताया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे। pic.twitter.com/QkaEAegh0i
— Amit Shah (@AmitShah) March 18, 2022
यह भी पढ़ें: राजधानी भोपाल को ही आतंकी अपनी शरणस्थली क्यों बनाए हुए हैं?
गृह मंत्री की देशवासियों को बधाई
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रंगों के इस त्योहार के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए लोगों के जीवन में सुख-शांति की कामना की. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।

Facebook


