राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, कहा-सुशासन में नए मानदंड स्थापित किए

Ads

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, कहा-सुशासन में नए मानदंड स्थापित किए

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 09:00 AM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं और समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति देने के साथ-साथ उसे नयी दिशा भी प्रदान की है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आपके कार्यकाल के दौरान आपने सुशासन के अनेक नए मानदंड स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नयी दिशा प्रदान की है।’’

प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ था।

राष्ट्रपति ने कहा कि सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए देशवासी विरासत और विकास के बीच सामंजस्य को महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।’’

भाषा शोभना खारी

खारी