राष्ट्रपति ने राजस्थान में बस दुर्घटना में गुजरात के 11 यात्रियों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रपति ने राजस्थान में बस दुर्घटना में गुजरात के 11 यात्रियों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रपति ने राजस्थान में बस दुर्घटना में गुजरात के 11 यात्रियों की मौत पर दुख जताया
Modified Date: September 13, 2023 / 02:01 pm IST
Published Date: September 13, 2023 12:58 pm IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बस दुर्घटना में गुजरात के 11 यात्रियों की मौत पर बुधवार को गहरा दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात से उत्तर प्रदेश जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के राजस्थान के भरतपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने और अनेक यात्रियों की मृत्यु के समाचार से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।’’

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ट्रेलर ट्रक (भारी सामान ढोने वाला ट्रक) ने बुधवार तड़के एक बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार गुजरात के 11 यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे में जानमाल के नुकसान पर दुख जताते हुए और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

भाषा दीपक दीपक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।