प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल और जर्मनी की यात्रा से आज तड़के सुबह भारत लौट आए हैं…जर्मनी के हैम्बर्ग चल रहे जी-20 समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन से इतर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा से मुलाकात की…इस द्विपक्षीय मुलाकात में पीएम मोदी ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों को वापस भारत भेजने में ब्रिटेन से मदद का आग्रह किया।
वहीं बताया जा रहा है, कि टेरीजा मे और मोदी की इस मुलाकात के दौरान भारतीय बैंकों से भारी कर्ज लेकर इंग्लैंड भागे विजय माल्या पर विशेष रूप से चर्चा हुई और उनकी भारत वापसी में सहयोग मांगा गया।