Shaurya Sankalp Training Scheme : होस्टल की थाली ने खोली व्यवस्था की पोल! शिविर में मिला ऐसा खाना कि भड़क उठे छात्र, शिकायत पर वार्डन ने दी धमकी तो सीधे कलेक्टर बंगले पर बोला धावा

Ads

मुरैना के ज्ञानोदय बालक छात्रावास में खराब भोजन और अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। शिकायतों पर कार्रवाई न होने से नाराज छात्र सीधे कलेक्टर के बंगले पहुंच गए और जांच की मांग की।

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 12:23 PM IST

Shaurya Sankalp Training Scheme : Image SOURCE : ai

HIGHLIGHTS
  • खराब भोजन और अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने किया हंगामा।
  • कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप।
  • न्याय की मांग लेकर छात्र सीधे कलेक्टर बंगले पहुंचे।

मुरैना : Shaurya Sankalp Training Scheme :  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत चल रहे शिविर में भारी अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। ज्ञानोदय बालक छात्रावास में खराब भोजन मिलने और अन्य अव्यवस्थाओं से नाराज होकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कोई सुनवाई न होने पर सभी छात्र अपनी शिकायत लेकर सीधे कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के बंगले पर पहुंच गए।

क्या है पूरा मामला ?

छात्रों का गंभीर आरोप है कि छात्रावास में उन्हें बेहद खराब क्वालिटी का भोजन दिया जा रहा है।Administrative Negligence Madhya Pradesh इस संबंध में उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। छात्रों का दावा है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो छात्रावास के अधीक्षक ने उन्हें सुधार करने के बजाय उल्टा धमकाना शुरू कर दिया।

कलेक्टर बंगले पहुंचे छात्र

Hostel Warden Threatens Students इस रवैये से नाराज होकर छात्र एकजुट हुए और अपनी मांग लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे, जहां उन्होंने निष्पक्ष जांच करने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इन्हें भी पढ़ें :