BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

PM Modi America Visit 2025: अगले महीने PM मोदी का अमेरिका दौरा.. राष्ट्रपति ट्रंप से हो सकती है मुलाकात, UNGA शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

समरकंद और बुखारा में बसे भारतीय व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था का हिस्सा थे। सदियों के आपसी संपर्क ने स्थापत्य, नृत्य, संगीत और भोजन में गहरे सांस्कृतिक रिश्ते बनाए। मिर्ज़ा गालिब और …

PM Modi America Visit September 2025

PM Modi America Visit September 2025

satya prakash
Published: 13 Aug 2025 | 7:54 amModified: 13 Aug 2025 | 7:54 am
HIGHLIGHTS
  1. प्रधानमंत्री मोदी UNGA सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे।
  2. डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात, टैरिफ विवाद पर चर्चा संभावित।
  3. भारत–उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा, सांस्कृतिक संबंध दोहराए गए।

PM Modi America Visit September 2025: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यानी सितम्बर में संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे पर होंगे। वे यहाँ UNGA शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन न्यूयार्क में होगा। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति और अपने समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प से भी मुलाकात कर सकते है। पीएम का यह दौरा कई मायनो में अहम् होगा। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिन्दूर के बाद यह पीएम का पहला अमेरिकी दौरा है। इसके आलावा टैरिफ विवाद के बीच भी दोनों देशों के प्रमुखों की यह भेंट-मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

READ MORE: Rajasthan Road Accident News: 7 बच्चों समेत 10 लोगों की हुई मौत, श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से हुई टक्कर, खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे सभी 

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच कल यानी मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत के आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी और भारत की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने व्यापार, संपर्क, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और जन-से-जन संबंध जैसे कई अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा, दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई और भारत मध्य एशिया के प्राचीन संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

व्यापारिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर चर्चा

PM Modi America Visit September 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा और भारत–उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंध

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध काफी गहरे हैं। संस्कृत और पाली साहित्य में ‘काम्बोज’ का उल्लेख मिलता है, जिसमें वर्तमान उज्बेकिस्तान के कुछ हिस्से शामिल माने जाते हैं। महाभारत में शक जाति के कौरवों की ओर से युद्ध में भाग लेने का जिक्र है। प्राचीन व्यापार मार्ग ‘उत्तरपथ’ उज्बेकिस्तान से होकर गुजरता था। इतिहास में फरगाना, समरकंद और बुखारा भारत को यूरोप और चीन से जोड़ने वाले प्रमुख व्यापारिक नगर रहे।

READ ALSO: Dharali Cloud Burst: बादल फटने और भू स्खलन के बाद से 68 लोग अब भी लापता, इनमें 25 नेपाल के रहने वाले .. तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

उज्बेकिस्तान से मिर्ज़ा गालिब और अमीर खुसरो का जुड़ाव

PM Modi America Visit September 2025: समरकंद और बुखारा में बसे भारतीय व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था का हिस्सा थे। सदियों के आपसी संपर्क ने स्थापत्य, नृत्य, संगीत और भोजन में गहरे सांस्कृतिक रिश्ते बनाए। मिर्ज़ा गालिब और अमीर खुसरो जैसे महान भारतीय कवि-कलाकार भी उज्बेक वंश से थे। भारतीय फिल्में लंबे समय से उज्बेकिस्तान में बेहद लोकप्रिय रही हैं, जो आज भी दोनों देशों की सांस्कृतिक निकटता को दर्शाती हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 2025 में अमेरिका का दौरा करेंगे। वे न्यूयॉर्क में होने वाले UNGA (संयुक्त राष्ट्र महासभा) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मुलाकात कर सकते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Prime Minister Narendra Modi will visit the US in September to attend the UNGA meeting

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm