प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने धनबाद में ‘एना माइंस’ अग्नि परियोजना की समीक्षा की
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने धनबाद में 'एना माइंस' अग्नि परियोजना की समीक्षा की
धनबाद, तीन दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की ‘एना माइंस’ की अग्नि परियोजना में पुनर्वास और विकास कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों से सामुदायिक पहुंच को सुदृढ़ करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने भूमिगत खदान की आग से प्रभावित परिवारों का विश्वास हासिल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
‘एना माइंस’ परियोजना झारखंड के झरिया कोयला क्षेत्र में आग नियंत्रण और उसके असर को कम करने का प्रयास है तथा इसका प्रबंधन कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल द्वारा किया जाता है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ) के शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद आए मिश्रा ने मंगलवार रात सीआईएल के अध्यक्ष संजोज कुमार झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना स्थल का दौरा किया।
अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा को झरिया कोयला क्षेत्र में आग वाले स्थानों से विस्थापित निवासियों के लिए सुरक्षा उपायों, पुनर्वास प्रगति और कल्याणकारी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
यह मिश्रा का धनबाद का पहला दौरा था।
निरीक्षण के दौरान, मिश्रा ने विस्थापित लोगों से बातचीत की, उनकी चिंताओं को सुना तथा पुनर्वास स्थलों पर आने वाली चुनौतियों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ली।
पुनर्वास सहायता के तहत, प्रधान सचिव ने प्रभावित लोगों को स्थायी आय सुनिश्चित करने में मदद करने के मकसद से 20 ई-रिक्शा भी वितरित किए।
भाषा यासिर पवनेश
पवनेश

Facebook


