Narendra Singh Tomar Convoy Accident: आपस में टकराई विधानसभा अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां, कुछ लोग हुए घायल, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Narendra Singh Tomar Convoy Accident: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई है।

Narendra Singh Tomar Convoy Accident: आपस में टकराई विधानसभा अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां, कुछ लोग हुए घायल, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Narendra Singh Tomar Convoy Accident/Image Credit: IBC24.in File Photo

Modified Date: March 10, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: March 10, 2026 7:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की गाड़ियां आपस टकराई
  • हादसे में बाल-बाल बचे विस अध्यक्ष तोमर
  • विस अध्यक्ष के स्टाफ के लोगों की आई चोट

Narendra Singh Tomar convoy Accident: शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई है। इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। (Narendra Singh Tomar convoy Accident) इस सड़क हादसे में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के स्टाफ के कुछ लोगों को चोट आई है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुगम करने में जुट गई है।

कैसे हुआ हादसा?

Narendra Singh Tomar convoy Accident:  मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा ईसागढ़-देहरदा मार्ग पर सड़क निर्माण के बीच हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला जब इस रास्ते से गुजर रहा था तो धूल और सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गई।इस हादसे में कार में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष के स्टाफ के कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।

सुरक्षित है विधानसभा अध्यक्ष

Narendra Singh Tomar convoy Accident: वहीं इस हादसे में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सुरक्षित है और उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। (Narendra Singh Tomar convoy Accident) सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुगम किया। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.