ओडिशा के भद्रक में नशे की हालत में स्कूल आने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
ओडिशा के भद्रक में नशे की हालत में स्कूल आने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
भद्रक (ओडिशा), दो जुलाई (भाषा) ओडिशा के भद्रक जिले में अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। प्रधानाध्यापक पर स्कूल के समय शराब पीने और बाद में नशे की हालत में पढ़ाने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चांदाबली खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शुभेंदु महाराज ने बिनापानी नोडल अपर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीनाथ दास को विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबन आदेश के अनुसार, दास को कथित तौर पर 30 जून को स्कूल के समय एक बाजार में शराब पीते हुए देखा गया और बाद में वह नशे की हालत में स्कूल में पढ़ा रहे थे, जो गंभीर कदाचार और किसी सरकारी कर्मचारी के लिए अशोभनीय व्यवहार माना गया।
निलंबन के दौरान, दास को चांदबली खंड के बालिसाही स्कूल से संबद्ध किया गया है और उन्हें अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश

Facebook


