प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंचीं, गंगा में लगायेंगी डुबकी

Ads

प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंचीं, गंगा में लगायेंगी डुबकी

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 10:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

प्रयागराज, 11 फरवरी (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा निजी दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां स्थित अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचीं। प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे भी हैं । पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस नेता अभय अवस्थी ने बताया कि प्रियंका स्वराज भवन से नैनी के अरैल घाट जायेंगी जहां वह गंगा में स्नान करेंगी।

उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के बाद कांग्रेस महासचिव मनकामेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी जहां वह द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगी।

अवस्थी ने बताया कि प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे भी यहां आए हैं ।

भाषा राजेंद्र रंजन

रंजन