प्रियंका गांधी ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

प्रियंका गांधी ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

प्रियंका गांधी ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: October 9, 2020 11:34 am IST

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दलित नेता और बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें नमन किया और कहा कि उन्होंने दलितों एवं वंचितों की आवाज को बुलंद करने के साथ साथ संवैधानिक मूल्यों को मजबूत किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दलितों-वंचितों की आवाज बुलंद करने वाले, भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय की राजनीति के मजबूत स्तंभ एवं सांविधानिक मूल्यों को मजबूत करने वाले मान्यवर कांशीराम जी की पुण्य तिथि पर उन्हें सादर नमन।’’

गौरतलब है कि कांशीराम का निधन नौ अक्टूबर, 2006 को 72 साल की आयु में हुआ। उन्होंने ‘डीएस-4’ और ‘बामसेफ’ की स्थापना के बाद 1984 में बसपा का गठन किया था।

भाषा हक

हक माधव

माधव


लेखक के बारे में