Today News and Live Updates 19 October 2024: वायनाड सीट से 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका गांधी
Today News and Live Updates 19 October 2024: वायनाड सीट से 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका गांधी

Today News and Live Updates 19 October 2024: नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं, जो उनके भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छोड़ने के बाद खाली हुई है। बता दें कि प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिन दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हुआ है, उनमें राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी है।
कर्मयोगी सप्ताह की शुरुआत: Today News and Live Updates 19 October 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में कर्मयोगी सप्ताह यानी राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य सभी लोकसेवकों के बीच आजीवन शिक्षण का बढ़ावा देना और उन्हें खुद को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जुड़ना सिखाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह लोक सेवकों के लिए व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकास की दिशा में नई गति प्रदान करने वाला, अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन होगा। यह पहल सीखने और विकास के लिए एक नई प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करेगी। राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का उद्देश्य एक सरकार का संदेश देना भी है। पीएमओ के मुताबिक, यह कार्यक्रम व्यक्तिगत प्रतिभागियों और मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के जुड़ाव के विभिन्न रूपों के माध्यम से सीखने के लिए समर्पित होगा।
दिल्ली में गहरा रहा सासों पर संकट: राजधानी में सर्दी शुरू होने से पहले ही हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को सांस लेने में और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में धुंध की एक परत छा गई है। जिससे इलाके का एक्यूआई 334 तक पहुंच गया है। जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है। वहीं, आईटीओ क्षेत्र में धुंध की एक पतली परत छाई है। जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 पर पहुंच गया है। जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खराब श्रेणी में रखा गया है। इंडिया गेट इलाके में एक्यूआई 251 पर पहुंच गया।
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर अनबनः Today News and Live Updates 19 October 2024 महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी बढ़ गई है। शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत में देरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर निशाना साधा। राउत ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं है, वह राहुल गांधी से बात करेंगे। इस पर पटोले ने भी पलटवार किया कि अगर, संजय राउत अपने नेता उद्धव ठाकरे की नहीं सुनते तो वह उनकी परेशानी है।
सरकार को जूनियर डॉक्टरों की चेतावनीः पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक उनकी दस सूत्रीय मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार से वे फिर से अनिश्चीतकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद सरकार को यह चेतावनी दी। जूनियर डॉक्टर देवाशीष हालदार ने कहा, हमने राज्य सरकार को मांगें मानने के लिए समय सीमा दी है। गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर दस मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से ‘आमरण अनशन’ पर बैठे हैं।
मौसम का हालः मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में इस हफ्ते मौसम शुष्क बना रहेगा, यानी यहां भारी बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। उत्तर के कुछ हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है, यहां सुबह के समय सर्दी का अहसास होने लगा है। जबकि पश्चिम राजस्थान समेत उत्तर भारत के कुछ मैदानी हिस्सों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली तथा एनसीआर के इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान हल्के बादल देखे जा सकते हैं, जिससे धूप-छांव का सिलसिला जारी रहेगा। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता और न्यूनतम के तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
दो नाबालिग बालिकाओं के कथित अपहरण का मामला
बैतूल
दो नाबालिग बालिकाओं के कथित अपहरण का मामला
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ थाने दर्ज किया मामला
बढ़ाई का काम करता है आरोपी युवक
तीन थानों की टीम आरोपी की कर रही थी तलाश
गिरफ्तारी के बाद SDOP ने दी जानकारी
BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 21 को दिल्ली में
रायपुर ब्रेकिंग
BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 21 को दिल्ली में ,
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय कल जाएंगे दिल्ली ,
प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे बैठक में ,
बैठक में रायपुर दक्षिण उप चुनाव के प्रत्याशी को लेकर होगी चर्चा ,
संगठन चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी ,
इंदौर के कई हिस्सों में जोरदार बारिश
इंदौर
इंदौर के कई हिस्सों में जोरदार बारिश
दिन भर कड़ी धूप के बाद शुरू हुई बारिश
गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई शुरू
बेमौसम बारिश से किसान और आम जनता परेशान
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास से मुलाकात की
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वैन ने ओडिशा में विकास की संभावनाओं पर चर्चा करने और आर्थिक विकास के अवसरों का पता लगाने के लिए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास से मुलाकात की।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वैन ने ओडिशा में विकास की संभावनाओं पर चर्चा करने और आर्थिक विकास के अवसरों का पता लगाने के लिए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास से मुलाकात की।
(सोर्स: मुख्यमंत्री कार्यालय) pic.twitter.com/wMgRNWlsBN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को कुचला: भाजपा नेता चंपई सोरेन
रांची, झारखंड: विधानसभा चुनाव से संबंधित सीटों के बंटवारे पर भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा, “बहुत बढ़ियां तैयारी है…” कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को कुचला। 1951 की जनगणना में आदिवासी समुदाय का एक अलग सम्मान था लेकिन 1961 में कांग्रेस ने आदिवासियों के महत्व को खत्म करने का काम किया था। आप इतिहास देख लीजिए। इसलिए झारखंड के आदिवासी कभी कांग्रेस के हितैषी नहीं बन सकते…”
#WATCH रांची, झारखंड: विधानसभा चुनाव से संबंधित सीटों के बंटवारे पर भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा, “बहुत बढ़ियां तैयारी है…”
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को कुचला। 1951 की जनगणना में आदिवासी… pic.twitter.com/TSOa0bspVm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
मुरैना ब्लास्ट पर बोले एसपी समीर सौरभ
मुरैना ब्लास्ट पर बोले एसपी समीर सौरभ,
ब्लास्ट सिलेंडर के फटने से हुआ है,
अब तक कोई भी ऐसे अवशेष नहीं मिले है, जिसे कहा जा सकें कि ये फटाखे से ब्लास्ट हुआ है,
फिर भी मलवा पूरी तरह से साफ कराया जा रहा है- समीर सौरभ
नारायणपुर में IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 2 घायल
रायपुर-
नारायणपुर में IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 2 घायल
घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया गया
रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी
बस्तर फाइटर के जवान अरविन्द सर्फे हुए है घायल
घयाल आरक्षक अनिल कुंजाम को भी लाया गया
कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय
दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपनी मुलाकात पर कहा, “कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। हमारे बीच महायुति की सीट शेयरिंग के बारे में चर्चा हुई है। बहुत सकारात्मक चर्चा रही। चर्चा अंतिम स्तर पर है। जल्द ही सीटों का बटवारा हो जाएगा…”
#WATCH दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपनी मुलाकात पर कहा, “कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। हमारे बीच महायुति की सीट शेयरिंग के बारे में चर्चा हुई है। बहुत सकारात्मक चर्चा रही। चर्चा अंतिम स्तर पर है। जल्द ही सीटों का… pic.twitter.com/61lrQ4XzFF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
आकाशीय बिजली की चपेट में आया चरवाहा
गरियाबंद-
आकाशीय बिजली की चपेट में आया चरवाहा
चपेट में आने से चरवाहा की मौत
बारिश बचने पेड़ के नीचे खड़ा था
शोभा थाना क्षेत्र की घटना
महाविकास अघाड़ी के सभी नेताओं के हस्ताक्षर करके हम एक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजने वाले हैं: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले
मुंबई: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “हम कल चुनाव आयोग के CEO एस. चोकलिंगम के पास गए थे और महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में जिस तरह का घोटाला हो रहा है उसके बारे में हमने उन्हें अवगत भी करवाया… महाविकास अघाड़ी के सभी नेताओं के हस्ताक्षर करके हम एक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजने वाले हैं… भाजपा के इशारे पर बाहर के लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं और जो मूल मतदाता हैं उनका नाम वोटिंग लिस्ट से हटाया जा रहा है… कम से कम हर मतदान केंद्र से 10 से 15 हजार मतदाताओं को ऐसे ही हटाया जा रहा है। मैं चुनाव आयोग को आह्वान करता हूं कि ये अंबेडकर का महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी… आप पारदर्शिता की बात कर रहे थे लेकिन क्या आपमें पारदर्शिता है?…महायुति की सरकार को बचाने के लिए अगर चुनाव आयोग उनकी मदद कर रहा है तो इसे महाराष्ट्र की जनता सहन नहीं करेगी और हम पूरी ताकत के साथ महाराष्ट्र की जनता के साथ लड़ाई लड़ेंगे…”
#WATCH मुंबई: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “हम कल चुनाव आयोग के CEO एस. चोकलिंगम के पास गए थे और महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में जिस तरह का घोटाला हो रहा है उसके बारे में हमने उन्हें अवगत भी करवाया… महाविकास अघाड़ी के सभी नेताओं के हस्ताक्षर करके हम एक रिपोर्ट… pic.twitter.com/DBPMiMJOSy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
उसूर ब्लॉक के कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी की हत्या
बीजापुर-
उसूर ब्लॉक के कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी की हत्या
अज्ञात लोगों ने धारदार से की हत्या
पुलिस घटनास्थल पहुंची, जांच में जुटी
नक्सली घटना की जताई जा रही आशंका
प्रियंका देवांगन हत्याकांड मामला
बिलासपुर-
प्रियंका देवांगन हत्याकांड मामला
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने निकाली आक्रोश रैली
घटना को लेकर की जमकर नारेबाजी
आरोपी को फांसी देने की मांग
मृतका के परिजन भी रैली में हुए शामिल
आरोपी प्रेमी ने घर में घुसकर की थी युवती की हत्या
सरकंडा थाना क्षेत्र में कल हुई थी वारदात
मामले में पुलिस ने आरोपी को किया है गिरफ्तार
शव वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत
उमरिया
शव वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत
हादसे में शव वाहन चालक की मौत
हादसे में घायल,इलाज जारी
उमरिया के बरौला गांव का मामला
उसूर ब्लॉक के कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी की हत्या
बीजापुर-
उसूर ब्लॉक के कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी की हत्या
अज्ञात लोगों ने धारदार से की हत्या
पुलिस घटनास्थल पहुंची, जांच में जुटी
नक्सली घटना की जताई जा रही आशंका
झारखंड चुनाव और राहुल गांधी के रांची दौरे पर बोले केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार
जबलपुर- झारखंड चुनाव और राहुल गांधी के रांची दौरे पर बोले केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार
हरियाणा में जलेबियाँ ख़िलायीं हैं झारखंड में भी हम ही खिलाएंगे जलेबी
MP के बाद झारखण्ड का ही कर रहा हूँ दौरा
झारखंड हो या महाराष्ट्र पूरी मुस्तैदी से जुटी BJP जीतेगी चुनाव
राहुल गांधी के संविधान सम्मान समारोह में शामिल होने पर बोले
संविधान लेकर घूमने से नहीं पालन से होगा सम्मान
आपातकाल से संविधान का सबसे बड़ा अपमान करने वाली है कांग्रेस
PM मोदी ने ही संविधान की सर्वोच्चता की है स्थापित
कांग्रेस को PM मोदी से सीखना चाहिए संविधान का सम्मान करना
भोपाल में कांग्रेस के महिला सम्मान धरने पर बोले केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार
कांग्रेस के पास नहीं है करने को कोई काम
जनता ने नकार दिया तो बैठने का ही काम करेगी कांग्रेस : डॉ वीरेंद्र कुमार
नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या
बीजापुर-
नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या
उसूर ब्लॉक के महामंत्री तिरुपति भंडारी की हत्या
नक्सली पहले भी दे चुके थे धमकी
उसूर में राशन दुकान संचालक के दौरान की हत्या
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की बैठक तिलक भवन में जारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की बैठक तिलक भवन में जारी है। प्रभारी रमेश चेन्निथला, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, राज्य कार्यकारिणी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर, एमबी पाटिल, तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, दरसरी अनुसया सीताक्का, टी.एच. सिंह देव, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष नासिर हुसैन,नशदाई गायकवाड़ बैठक में मौजूद हैं।
#WATCH महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की बैठक तिलक भवन में जारी है।
प्रभारी रमेश चेन्निथला, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी,… pic.twitter.com/m2N3WE4Xtk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
हमें उम्मीद है कि सीएम हमारी मांगों को समझेंगी और बैठक के बाद वे उन्हें पूरा करेंगी: प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना | कोलकाता में अपनी भूख हड़ताल के स्थल पर, प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर ने कहा, “सीएस और एचएस ने हमसे मुलाकात की और हमने सीएम से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने हमें सोमवार शाम 5 बजे बैठक के लिए नबान्ना में आमंत्रित किया है। सीएम हमसे काम पर वापस लौटने का अनुरोध कर रही हैं क्योंकि स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा नीचे जा रहा है। हम सीएम से कहना चाहते हैं कि वे हमारी मांगें पूरी करें और फिर हम काम पर वापस लौट आएंगे। हमें उम्मीद है कि सीएम हमारी मांगों को समझेंगी और बैठक के बाद वे उन्हें पूरा करेंगी।”
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना | कोलकाता में अपनी भूख हड़ताल के स्थल पर, प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर ने कहा, “सीएस और एचएस ने हमसे मुलाकात की और हमने सीएम से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने हमें सोमवार शाम 5 बजे बैठक के लिए नबान्ना में आमंत्रित किया है।… pic.twitter.com/2u8veoQrKG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
नारायणपुर – ITBP के 2 जवान हुए शहीद
नारायणपुर अपडेट-
ITBP के 2 जवान हुए शहीद
ITBP के 53 बटालियन की है दोनों जवान
IED ब्लास्ट में 4 जवान हुए थे घायल
महाराष्ट्र का जवान अमर पनवार, आंध्ररप्रदेश का जवान K राजेश शहीद
2 घायल जवान की स्थिति अभी सामान्य
विदिशा- ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर से हुआ विवाद
विदिशा-
ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर से हुआ विवाद
दिनदहाड़े चले लाठी डंडे, लहराई बंदूक
दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लाठी-डंडों से पीटा
हादसे में कार हुई क्षतिग्रस्त
मारपीट में कई लोग घायल
सिविल लाइन थाना का मामला
रायपुर के कमलविहार सेक्टर 5 में हुई 20 लाख रुपए की लूट निकली झूठी
रायपुर के कमलविहार सेक्टर 5 में हुई 20 लाख रुपए की लूट निकली झूठी…शुक्रवार को कंपनी के सुपरवाइजर मनोज ध्रुव ने कंपनी के 20 लाख रुपए अपने दोस्तो को देकर रची लूट की झूठी कहानी…. सुपरवाइजर…..पुलिस की पूछताछ में लगातार कर रहा था गुमराह….इस्कॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सुपरवाइजर है मनोज ध्रुव…पुलिस प्रेसवार्ता के जरिए करेगी पूरे मामले का खुलासा…मुजगहन थाना क्षेत्र का मामला…
विदिशा- दिनदहाड़े 4 लाख 70 हजार रु की उठाईगिरी
विदिशा-
दिनदहाड़े 4 लाख 70 हजार रु की उठाईगिरी
किसान की बाइक से 2 आरोपियों ने किया पार
CCTV में कैद हुई घटना,शमशाबाद तहसील का मामला
अंबिकापुर- सूरजपुर हत्याकांड मामला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू NSUI का पदाधिकारी नहीं था : PCC चीफ दीपक बैज
अंबिकापुर-
सूरजपुर हत्याकांड मामला
PCC चीफ दीपक बैज का बयान
मुख्य आरोपी कुलदीप साहू NSUI का पदाधिकारी नहीं था
NSUI जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी को आरोपी बनाए जाने पर उठाए सवाल
अगर चंद्रकांत आरोपी तो उसे कड़ी सजा मिले
मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए
सरकार को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए
रांची में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी ने लिया भाग
झारखंड: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रांची में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ कार्यक्रम में भाग लिया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दौरान मौजूद रहे।
#WATCH झारखंड: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रांची में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ कार्यक्रम में भाग लिया।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दौरान मौजूद रहे।
(सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/ou0Q47nC5L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से की मुलाकात
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।

जबलपुर- मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का जबलपुर दौरा, संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ ली बैठक
जबलपुर-
मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का जबलपुर दौरा
संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ ली बैठक
नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा-
उपचुनाव में दोनों सीटों पर BJP की जीत का किया दावा
सदस्यता अभियान पर कांग्रेस के तंज पर कहा –
जो काम नहीं करता वो सवाल खड़ा करता है
सदस्यता अभियान आज से नहीं जबसे पार्टी बनी है तबसे चल रहा है
कांग्रेस के महिला अपराध पर प्रदर्शन को लेकर कहा –
कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल के अत्याचारों को संज्ञान ले
उस समय के आंकड़ों को देखे, हमारी सरकार अपराधों पर तत्काल कार्रवाई कर रही है
इंदौर में रेसीडेंसी का नाम बदलने पर कांग्रेस के तंज पर कहा –
अच्छे कामों में अड़ंगा डालना कांग्रेस का पुराना काम रहा है – नारायण सिंह कुशवाहा
गैंगस्टर अमन साव लड़ेगा विधानसभा चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गैंगस्टर अमन साव लड़ेगा विधानसभा चुनाव….झारखंड से आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर कराए हस्ताक्षर….अमन साव को झारखंड हाईकोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए लगाया है आवेदन….झारखंड की बरखा विधानसभा सीट से लड़ेगा चुनाव….बचाव पक्ष के वकील हेमंत सिकरवार ने की पुष्टि…
नारायणपुर : घायल जवानो को लेने कस्तूरमेटा कैम्प हेलीकाप्टर हुआ रवाना
नारायणपुर
घायल जवानो को लेने कस्तूरमेटा कैम्प हेलीकाप्टर हुआ रवाना
कस्तूरमेटा कैम्प से एयर लिफ्ट कर ले जाया जाएगा रायपुर
मोहन्दी कैम्प से एम्बुलेंस से पहले लाया जाएगा कस्तूरमेटा
विदिशा : गुलाबगंज तहसील में पारदी समुदाय का आतंक
विदिशा
गुलाबगंज तहसील में पारदी समुदाय का आतंक
विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद
गुलाबगंज रहवासियों ने थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील का मामला
आगरा – सराफा बाजार में हुआ दर्दनाक हादसा
आगरा – सराफा बाजार में हुआ दर्दनाक हादसा
रील बनाने के दौरान युवक की गई जान
स्लो मोशन में रील बना रहा था युवक
जाल हटाने में 3 मंजिल से नीचे गिरा युवक
युवक के सिर और गर्दन में आई थी गंभीर चोटें
गर्दन कटने के बाद लोग ले गए थे अस्पताल
अस्पताल पहुंचते ही डॉ ने युवक को
बीजापुर – नक्सलियों ने मनाया 20वां स्थापना वर्षगांठ
बीजापुर –
नक्सलियों ने 20वें स्थापना वर्षगांठ मनाने का वीडियो जारी किया
बस्तर में किसी अनजान जगह पर इकट्ठे हुए सैकड़ों हथियारबंद नक्सली
नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ मनाया स्थापना वर्षगांठ
सितंबर 2024 तक मारे गए साथियों को तस्वीरों के साथ किया याद
सरकार मार्च 2026 तक नक्सवाद के खात्मे का कर रही दावा
दूसरी तरफ बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली कर रहे शक्ति प्रदर्शन
मुरैना – पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 2 लोग दबे
मुरैना -अपडेट
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 2 लोग दबे
महिला और एक बच्ची मलबे में दबे
दोनों को निकालने रेस्क्यू जारी
पटाखा फैक्ट्री का भी नहीं था कोई पंजीयन
बिना अनुमति के घर में बनाए जा रहे थे पटाखे
जमील खान घर में संचालित कर रहा था पटाखा फैक्ट्री
किराए के मकान में संचालित कर रहा था पटाखा फैक्ट्री
दत्तपुरा में भरौसी धरमशाला के पास की घटना
नपा CMO ने 20 वार्ड प्रभारियों की काटी आधी सैलरी
हरदा-
नपा CMO ने 20 वार्ड प्रभारियों की काटी आधी सैलरी
वसूली का टारगेट पूरा नहीं करने पर काटी सैलरी
जलकर और सम्पत्ति कर की वसूली का था टारगेट
कर्मचारियों ने की कलेक्टर से CMO की शिकायत
बहराइच हिंसा मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद को अवैध निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी किया
बहराइच, उत्तर प्रदेश: बहराइच हिंसा मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद को अवैध निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नोटिस जारी किया है। बहराइच हिंसा मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के वकील कलीम हाशमी ने कहा, “जिला न्यायालय द्वारा जानबूझकर परेशान करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। आरोपी जेल में है और उसे नोटिस दिया जाना चाहिए था…वे अवैध रूप से घर को ध्वस्त करना चाहते हैं…वे आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दे रहे हैं। जो व्यक्ति जेल में है, उसका घर लूटा जा रहा है…वह अपने दस्तावेज कैसे जमा करेगा, क्योंकि उसे ऐसा करने का समय नहीं दिया जा रहा है?…उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करना चाहिए और आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर देना चाहिए…”
#WATCH बहराइच, उत्तर प्रदेश: बहराइच हिंसा मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद को अवैध निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नोटिस जारी किया है। बहराइच हिंसा मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के वकील कलीम हाशमी ने कहा, “जिला न्यायालय द्वारा जानबूझकर परेशान करने के लिए… pic.twitter.com/wQE1OG6nF9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
अवैध मजार पर चला बुलडोजर
हरिद्वार, उत्तराखंड :
अवैध मजार पर चला बुलडोजर
प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
बहादराबाद इलकाके मीरपुर गांव में अवैध कब्जा कर बनाई मजार
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर किया गया ध्वस्त
CM ने निर्देश पर सरकारी जमीन पर कब्जे हटाने कार्रवाई
करीब दो बीघा जमीन पर अवैध रूप से मजार का स्ट्रक्चर खड़ा किया
गायक गुरु रंधावा ने IBC 24 से की एक्सक्लूसिव चर्चा
मशहूर गायक गुरु रंधावा पहुंचे इंदौर
गायक गुरु रंधावा ने IBC 24 से की एक्सक्लूसिव चर्चा
गुरु ने इंदौर को बताया उनका पसंदीदा शहर
इंदौर में सबसे ज्यादा शहर की स्वच्छता है पसंद – गुरु
मून राइस इंडिया टूर के लिए इंदौर आए हैं गुरु
आज इंदौर से ही अपने टूर की करेंगे शुरुआत
रायपुर, जयपुर सहित 10 शहरों में होगा यह आयोजन
सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के मामले में बोले गुरु
ये उनके घर का मामला है,पर्सनल है… किसी पड़ोसी के घर मैं नहीं झांकता…
कोदू की रोटी खाने से 4 लोगों की तबियत बिगड़ी
हटा-
कोदू की रोटी खाने से 4 लोगों की तबियत बिगड़ी
एक ही परिवार के 4 सदस्यों को भेजा गया अस्पताल
इलाज के लिए सभी जिला अस्पताल रेफर
सिमरिया थाना क्षेत्र के पडरिया खुर्द गांव का मामला
MVA में समाजवादी पार्टी ने 12 सीट मांगी है: सपा प्रमुख अखिलेश यादव
धुले, महाराष्ट्र: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “MVA में समाजवादी पार्टी ने 12 सीट मांगी है। हमारे 2 विधायक हैं और हम वो लोग जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं। जहां पार्टी मजबूत है हमने वहां उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।”
स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार
कोरबा
स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार
गाड़ी सड़क किनारे ज्वेलर्स दुकान में घुसी
बाल बाल बचे दुकान संचालक,ग्राहक और कर्मचारी
स्कार्पियो वाहन लगभग 15 बच्चे थे सवार
कटघोरा जय स्तंभ चौक के पास की घटना
खाद्य पदार्थों में थूकने या अन्य गंदगी मिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार व्यापक एसओपी जारी कर दी गई है तथा खाद्य पदार्थों में थूकने या अन्य गंदगी मिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 25,000 से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है: पुष्कर सिंह धामी का कार्यालय
एक परिवार की महिला और 3 बच्चों के गायब होने का मामला
ग्वालियर
एक परिवार की महिला ओर 3 बच्चों के गायब होने का मामला
पवाया सिंध नदी में मिली बॉडी
SP धर्मवीर सिंह समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मौजूद
बाकी बॉडी को ढूंढने के लिए रेस्क्यू जारी
भितरवार थाना क्षेत्र का मामला
15 अक्टूबर को हुआ था परिवार लापता
पति से झगड़ा होने पर घर से गई थी महिला अपने बच्चों के साथ हुई थी गायब
अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट
नारायणपुर
अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट
घायलों को लेने जिला अस्पताल से एंबुलेंस रवाना
चार जवानों के घायल होने की ख़बर
आधिकारिक पुष्टि नहीं
घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की मिल रही जानकारी
महापौर ने इंदौर रेसीडेंसी का नाम बदलने का किया स्वागत
जबलपुर- महापौर ने इंदौर रेसीडेंसी का नाम बदलने का किया स्वागत
IBC24 से खास बातचीत में बोले महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू
अंग्रेजों के समय और मुग़ल काल में हुए नामांकरण को बदलना होगा
महापुरुषों या देवी देवताओं के नाम करना होगा नामांकरण
जबलपुर में भी बदले जाएंगे दासता के प्रतीक इलाकों के नाम
राईट टाऊन और नेपियर टाऊन जैसे इलाकों के नाम बदलेगी नगर निगम
दासता के प्रतीक क्षेत्रों के नाम बदलने के लिए विधायकों से भी चल रही चर्चा
MIC (मेयर इन काउंसिल) की अगली बैठक में बदले जाएंगे नाम: महापौर
कांग्रेस का काम ही है अच्छे कामों का विरोध करना
जबलपुर में पहले भी बदले जा चुके हैं 2 अस्पतालों के नाम
क्वीन विक्टोरिया की जगह सेठ गोविन्ददास जिला अस्पताल और लेडी एल्गिन की जगह रानी दुर्गावती अस्पताल हो चुके हैं नाम।
पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका
मुरैना–
पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका
फैक्ट्री हुई पूरी तरह धराशाई
4 से 5 मकान में भी आई दरार
मौके पर भारी भीड़ हुई जमा
कुछ लोगों की मलबे में दबने की भी खबर
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रांची पहुंचे
झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रांची पहुंचे।
#WATCH झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रांची पहुंचे। pic.twitter.com/ZShbicBX8f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
अंबिकापुर में आर्केस्टा कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान मस्ती करते दिखा जवान
अंबिकापुरः आर्केस्टा कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान मस्ती करते दिखा जवान
कुर्सी पर बैठकर लड़कियों के साथ कर रहा था मस्ती
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा विडियो
उदयपुर के सानिबर्रा का बताया जा रहा वीडियो
वायरल वीडियो की IBC24 नहीं करता पुष्टि
उमरिया के गंजरा नाले के पास मिला अज्ञात का शव
उमरिया: गंजरा नाले के पास मिला अज्ञात का शव
करीब 4 से 5 दिन पुराना है शव
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बिरसिंहपुर पाली के गंजरा नाला की घटना
डीएपी खाद की कालाबाजारी का वीडियो वायरल
मुरैना: डीएपी खाद की कालाबाजारी का वीडियो वायरल
2 ट्रैक्टर ट्रॉली में डीएपी खाद भरकर ले जाने का वीडियो वायरल
सोसायटी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप
अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जिले में खाद को लेकर किसान हो रहे हैं परेशान
सुबह 5 बजे से लाइनों में डीएपी खाद के लिये किसान होता है परेशान
जिला में खाद की है बडी किल्लत
बंदूक की नोक पर युवक के साथ मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियरः दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर युवक के साथ मारपीट का मामला,
क्राइम ब्रांच पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी रिंकू कमरिया, अन्नी कमरिया, कालू कमरिया दतिया से पकड़ा
गिरफ्तारी का लाइव वीडियो आया समाने,
आरोपियों से वारदात में उपयोग की गई बंदूक भी की बरामद,
पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट की थी,
ग्वालियर थाना क्षेत्र घास मंडी में हुई थी घटना
क्राइम ब्रांच थाना पुलिस की कार्रवाई।
जशपुर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी ठोकर
जशपुरः तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी ठोकर
बाइक सवार दंपति समेत दुधमुहे बच्चे हुए घायल
घायलों को सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस ने मामले की जांच में जुटी
पत्थलगांव के कटंगतराई चौक का मामला
कच्चे मकान का छत गिरा, मजदूर परिवार के 5 लोग घायल
छतरपुरः कच्चे मकान का छत गिरा
मजदूर परिवार के 5 लोग घायल
घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम परापट्टी की घटना
लोहारिडीह कांड को लेकर ग्रामीण एकजुट, नहीं होंगे कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल
कवर्धाः लोहारिडीह कांड को लेकर ग्रामीण एकजुट
कांग्रेस के प्रदर्शन से ग्राम वासियों ने बनाई दूरी
21 अक्टूबर को कवर्धा में कांग्रेस करने वाली है बड़ा प्रदर्शन
ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
लोहारिडीह घटना पर हमें नही चाहिए राजनीति
हम किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे: ग्रामीण
हमें सरकार पर पूरा भरोसा है मिलेगा न्याय: ग्रामीण
प्रशासन से निर्दोषों को जल्द रिहा करने की अपील
तंत्र साधना से 2 भाइयों की मौत, परिवार के अन्य 4 सदस्य को पुलिस ने लिया हिरासत में
सक्तीः तंत्र साधना से 2 भाइयों की मौत का मामला
परिवार के अन्य 4 सदस्य को पुलिस ने लिया हिरासत में
सभी चार लोग हैं मृतकों के भाई, दो बहन और मां
चारों की संदिग्ध बताई जा रही भूमिका
जहर खुरानी से युवकों की मौत की आशंका
युवकों के एक हाथ की एक उंगली की नाखून को उखाड़ा गया
सीने और पेट में है चोट के निशान
तंत्र साधना के नाम पर हुई है युवकों की मौत
बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुल डीह गांव की घटना
जबलपुर में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर
जबलपुर – अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर
कृषि की भूमि पर बिना शासकीय अनुमति की जा रही थी प्लॉटिंग
प्रशासन की टीम ने सड़क और लेआउट पर चलाया बुलडोजर
अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
सिहोरा के वार्ड नंबर 2 में हो रही थी अवैध प्लॉटिंग
मुरैना में नाबालिग के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म
मुरैनाः नाबालिग के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म
घर के बाहर खाना खा रही थी नाबालिग
2 नाबालिग आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
एक आरोपी ने सहयोग किया दूसरे ने किया दुष्कर्म
माता पिता को देख आरोपी हुए फरार
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
नगरा थाना क्षेत्र का मामला
उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने बुलाई बड़ी बैठक
लखनऊः उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने बुलाई बड़ी बैठक
सभी चुनाव वाले जिलों के प्रभारी मंत्री होंगे शामिल
उपचुनाव को लेकर निषाद पार्टी ने भी बुलाई बैठक
दोपहर 1 बजे पहली पदाधिकारियों और शाम 7 बजे विधायकों की बैठक
बलौदाबाजार में तेज रफ्तार 2 बाइक में भिड़ंत
बलौदाबाजारः तेज रफ्तार 2 बाइक में भिड़ंत
बाइक सवार 4 लोग हुए घायल
2 लोगों की हालत गंभीर
कटगी- सरवानी के बीच ओंगनपाठ के पास हुआ हादसा
कसडोल थाना क्षेत्र का मामला
भिलाई में ओवर ब्रिज के नीचे मिला व्यक्ति का शव
भिलाईः ओवर ब्रिज के नीचे मिला व्यक्ति का शव
कैंप 2 निवासी हलक राम के रूप में हुई पहचान
मिर्गी और पीलिया से था ग्रसित था मृतक
अक्सर ब्रिज के नीचे आकर बैठता था मृतक
छावनी थाना क्षेत्र का मामला
वाड्रफनगर में इमारती लकड़ी की तस्करी करते 2 पिकअप जब्त
वाड्रफनगर: इमारती लकड़ी की तस्करी करते 2 पिकअप जब्त
वन विभाग की टीम को देख फरार हुए सभी तस्कर
सब्जी के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे इमारती लकड़ी
वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र का मामला
सीहोर के नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग
सीहोरः नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग
फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी
लाखों रुपए का सामान जलकर खाक
आग लगने का कारण अभी अज्ञात
देव नगर कॉलोनी की घटना
सक्ती के सुने मकान में दिन दहाड़े चोरी
सक्ती: सुने मकान में दिन दहाड़े चोरी
घर से करीब 3 लाख की चोरी
ज्वेलरी समेत 50 हजार नगद की चोरी
मालखरौदा थाना क्षेत्र के आमनदुला गांव का मामला
दुर्ग में शराब पीने से मना करने पर पुलिस से हाथापाई
दुर्गः शराब पीने से मना करने पर पुलिस से हाथापाई
आरक्षक की वर्दी भी फाड़ी
नयापारा शराब भट्टी के पास पी रहे थे शराब
आरोपी राजेंद्र कुमार वर्मा के खिलाफ जुर्म दर्ज
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
इंदौर की रेसीडेंसी कोठी का नाम बदलकर रखा गया छत्रपति शिवाजी कोठी
इंदौर : इंदौर की रेसीडेंसी कोठी का नाम बदलकर रखा गया छत्रपति शिवाजी कोठी
नगर निगम की मेयर इन काउंसलिंग का महत्वपूर्ण निर्णय
अंग्रेजी शासन काल में अंग्रेजों की सत्ता का केंद्र थी कोठी
204 साल पहले किया गया था रेसीडेंसी कोठी का निर्माण
1857 की क्रांति के समय भी रेसीडेंसी कोठी पर ही हुई थी बगावत
इंदौर में रंगदारी करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : रंगदारी करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुख्यात बदमाश सूरज जाट को पुलिस ने किया गिरफ्तार
9 बार हत्या के प्रयास, 3 बार मादक पदार्थ तस्करी के साथ ही कई बार अवैध हथियार, तोड़फोड़, डकैती की तैयारी जैसे अपराधों में जा चुका है जेल
आदतन अपराधी सूरज जाट के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में हैं 33 अपराधिक प्रकरण है दर्ज
परदेशीपुरा में एक व्यक्ति को चाकु मारकर हुआ था फरार
घटना के कुछ ही देर में पुलिस ने किया गिरफ्तार
परदेशीपुरा थाना पुलिस ने की कारवाई
बिलासपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बिलासपुरः अवैध शराब पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
खेत, कीचड़ और तालाब में छिपाकर रखा शराब का जखीरा जब्त
422 लीटर अवैध शराब और 4 हजार 7 सौ किलो महुआ लहान जब्त
चार प्रकरणों में 3 आरोपी भी किया गया गिरफ्तार
आबकारी एक्ट के तहत किया गया केस दर्ज
गनियारी, बांधा, चकरभाठा और बिल्हा में आबकारी की टीम ने की कार्रवाई
बांका में तेज रफ्तार वाहन ने कांवरियों को कुचला
बांका, बिहारः तेज रफ्तार वाहन ने कांवरियों को कुचला
हादसे में 4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थिति शांतिपूर्ण, पुलिस मौके पर मौजूद
पुलिस वाहन में आक्रोशित लोगों ने की आगजनी: SDM
अमरपुर और फुल्लिदमर थाना की घटना
यूपी में नाले में जा गिरी 53 श्रद्धालुओं से भरी बस, तीन की मौत
सिद्धार्थनगर: नाले में जा गिरी 53 श्रद्धालुओं से भरी बस
हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत
देवीपाटन दर्शन और मुंडन के लिए गए थे श्रद्धालु
बलरामपुर रोड पर चरगंहवा नदी के पास की घटना
आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता जायेंगे हसदेव
रायपुर: आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता जायेंगे हसदेव
जंगलों की कटाई और आदिवासियों की पिटाई को लेकर करेंगे विरोध
हसदेव में लाठी चार्ज में घायल आदिवासियों से मिलेंगे दीपक बैज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और विधायक होंगे शामिल
आज रांची पहुंचेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
रांची, झारखंडः आज रांची पहुंचेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
संविधान सम्मान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
सोशल एक्टिविस्ट और एनजीओ के साथ भी करेंगे चर्चा
रांची के शौर्य स्टेडियम में होगा संविधान सम्मान सम्मेलन
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर चर्चा भी करेंगे राहुल
हेमंत सोरेन से सीट शेयरिंग पर फाइनल चर्चा भी करेंगे राहुल गांधी
झारखंड में 20 नंवबर विधानसभा चुनाव के लिए होगा मतदान
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm