बहुचर्चित सोना चोरी मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

बहुचर्चित सोना चोरी मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

बहुचर्चित सोना चोरी मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 26, 2021 10:39 am IST

नोएडा (उप्र),26जून (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने काला धन और सोना चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से दो किलो से ज्यादा सोना, सोने के बने हुए बर्तन तथा अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर महामाया फ्लाई ओवर के पास से10 हजार रुपए के इनामी बदमाश सन्नी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश ग्रेटर नोएडा के सिल्वर सिटी में वर्ष 2020 में हुई बहुचर्चित करोड़ों की नगदी व सोना चोरी के मामले में वांछित था। इसके छह साथियों राजन, अनिल, नीरज, जय सिंह, पिंटू शर्मा, को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने 11 जून को गिरफ्तार किया था, जबकि इस गिरोह के एक अन्य सदस्य प्रदीप को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शोभना दिलीप

शोभना


लेखक के बारे में