बंगाली फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियां शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं

बंगाली फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियां शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं

बंगाली फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियां शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं
Modified Date: May 9, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: May 9, 2026 6:50 pm IST

कोलकाता, नौ मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बंगाली फिल्म और मनोरंजन उद्योग की कई प्रमुख हस्तियां शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उपस्थित रहीं।

दिग्गज अभिनेता प्रसनजीत चटर्जी समारोह में सफेद कमीज पहने नजर आए।

अभिनेता जीत सुबह जल्दी ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। राजनीतिक कार्यक्रमों से आमतौर पर दूर रहने वाले जीत की उपस्थिति ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

अभिनेता जिस्सू सेनगुप्ता भी समारोह में हल्के भूरे रंग की कमीज और काला चश्मा पहने नजर आए।

अन्य उपस्थित लोगों में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित अजय चक्रवर्ती और नृत्यांगना ममता शंकर शामिल थीं।

शंकर ने कहा, ‘‘मेरी बस यही कामना है कि हमारे राज्य में हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए, कुछ अच्छा और सकारात्मक हो।’’

अभिनेता ऋषि कौशिक भी बंगाली टेलीविजन उद्योग के कई कलाकारों के साथ उपस्थित थे।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में