Riju Dutta Expelled TMC: ममता की TMC में गिरा पहला विकेट.. सुवेन्दु अधिकारी से माफी मांगने वाले रिजु दत्ता इतने साल के लिए पार्टी से निष्कासित, अब इन नेताओं की बारी

Riju Dutta Expelled TMC: टीएमसी ने प्रवक्ता रिजू दत्ता को छह साल के लिए निलंबित किया, पार्टी विरोधी बयानों का आरोप लगाया।

Riju Dutta Expelled TMC: ममता की TMC में गिरा पहला विकेट.. सुवेन्दु अधिकारी से माफी मांगने वाले रिजु दत्ता इतने साल के लिए पार्टी से निष्कासित, अब इन नेताओं की बारी

Riju Dutta Expelled TMC || Image- AI Generated File

Modified Date: May 9, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: May 9, 2026 8:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टीएमसी ने रिजू दत्ता को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित किया।
  • दत्ता ने कहा कि उन्हें “सच बोलने” की सजा दी गई है।
  • विवादित वीडियो और सुवेंदु अधिकारी मामले के बाद बढ़ा राजनीतिक विवाद।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ता रिजू दत्ता को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। पार्टी ने उन पर अनुशासन तोड़ने और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया है। (Riju Dutta Expelled TMC) वही सस्पेंशन के बाद रिजू दत्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें “सच बोलने” की सजा मिली है। दत्ता ने लिखा कि उन्होंने 13 साल तक पार्टी के लिए मेहनत की और अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़े, लेकिन अब उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

जवाब देने से पहले ही निष्कासन का आरोप

रिजू दत्ता ने पार्टी के नोटिस पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि नोटिस में लिखा गया कि उन्होंने अनुशासन समिति के सामने पेश होकर जवाब नहीं दिया, जबकि उन्होंने तय समय के अंदर 9 मई को सुबह 11:27 बजे पार्टी मुख्यालय ‘तृणमूल भवन’ में अपना जवाब जमा कर दिया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “शायद मेरा जवाब पढ़ने से पहले ही सस्पेंशन लेटर तैयार कर लिया गया था। लेकिन मैं वापस लौटूंगा।”

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रिजू दत्ता को 8 मई 2026 को शो-कॉज नोटिस भेजा गया था। इसमें उनसे पार्टी और नेतृत्व के खिलाफ दिए गए बयानों पर जवाब मांगा गया था। (Riju Dutta Expelled TMC) पार्टी के मुताबिक, दत्ता ने व्हाट्सऐप पर समय मांगा था, जिसके बाद उन्हें 8 मई को दोपहर 3 बजे अनुशासन समिति के सामने बुलाया गया। समिति के सदस्य शाम 5 बजे तक इंतजार करते रहे, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

वायरल वीडियो को लेकर आये थे चर्चा में दत्ता

AITC ने कहा कि दत्ता के बयान पार्टी की एकता, छवि और अनुशासन के खिलाफ हैं। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में रिजू दत्ता एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आए थे। इस वीडियो में उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को लेकर कथित तौर पर विवादित बयान दिए थे।

अनुशासनात्मक समिति ने जारी किया था नोटिस

बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत शुरू हो गयी है। सत्ता हाथ से जाने के बाद अब पार्टी के भीतर ‘अपनों’ ने ही शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। (Riju Dutta Expelled TMC) अनुशासन बनाये रखने की कोशिश में टीएमसी की अनुशासनात्मक समिति ने कल यानी शुक्रवार को पार्टी के 5 बड़े प्रवक्ताओं को कारण बताओ (Show Cause) नोटिस जारी किया था। इन नेताओं पर आरोप थे कि इन्होंने सार्वजनिक मंचों पर पार्टी विरोधी टिप्पणी की और अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाये।

5 फायरब्रांड नेता पर कार्रवाई की तैयारी

पार्टी ने अपने 5 फायरब्रांड नेता को नोटिस जारी किया गया था। निम्नलिखित लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

  1. रिजु दत्ता : अपनी आक्रामक बयानबाजी के लिए मशहूर रिजु दत्ता ने सोशल मीडिया पर चुनाव बाद हिंसा रोकने के लिए भाजपा के कदमों की तारीफ की थी, जो पार्टी को नागवार गुजरी। हालाँकि इन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।
  2. कोहिनूर मजूमदार : इन्होंने सीधे तौर पर राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि नेताओं को उनसे मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
  3. कृष्णेंदु नारायण चौधरी : मालदा के इस कद्दावर नेता ने भी अभिषेक बनर्जी के कामकाज के तरीके की तीखी आलोचना की है।
  4. पापिया घोष : इन्होंने चुनावी हार के लिए शीर्ष नेतृत्व की गलतियों को जिम्मेदार ठहराया था।
  5. कार्तिक घोष : इन्होंने भी चुनावी हार के लिए टॉप लीडरशिप की गलतियों को जिम्मेदार ठहराया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना

श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया

शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा

सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown