CM Yogi Adityanath News: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल से मुलाकात, कैबिनेट में किन दिग्गजों को मिल सकती है जगह, जानें यहां

CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ स्थित ‘जन भवन’ में शिष्टाचार भेंट की।

CM Yogi Adityanath News: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल से मुलाकात, कैबिनेट में किन दिग्गजों को मिल सकती है जगह, जानें यहां
Modified Date: May 9, 2026 / 08:50 pm IST
Published Date: May 9, 2026 8:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल से मुलाक़ात।
  • सीएम योगी ने राज्यपाल को भेंट की लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक।
  • सीएम और राज्यपाल की मुलाक़ात के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकले हुई तेज।

CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ स्थित ‘जन भवन’ में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के बाद राज्य में मंत्रिपरिषद विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। ‘जन भवन’ की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक “भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा” भेंट की।

जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। (CM Yogi Adityanath News) राज्य में लंबे समय से मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं और माना जा रहा है कि इस पर जल्द निर्णय हो सकता है। पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश सरकार में भी जल्द विस्तार संभव है।

इन लोगों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में जिन मंत्रियों को जगह मिलने की संभावना है उनमे कृष्णा पासवान, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी का नाम शामिल है। इन छह नामों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अब इन छह लोगों का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

6 मंत्रियों के पद है खली

CM Yogi Adityanath News:उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं, जबकि वर्तमान में कुछ मंत्री पद रिक्त बताए जा रहे हैं। (CM Yogi Adityanath News) अगले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिपरिषद विस्तार को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुछ राजनीतिक जानकारों का दावा है कि यह विस्तार रविवार या सोमवार तक हो सकता है, हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.