दो उच्च न्यायालयों में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत

दो उच्च न्यायालयों में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत

दो उच्च न्यायालयों में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 3, 2022 6:26 pm IST

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक और बंबई उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को सोमवार को स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत किया गया।

विधि मंत्रालय में न्याय विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि बंबई उच्च न्यायालय के एक अतिरिक्त न्यायाधीश को इस साल चार मार्च से अतिरिक्त न्यायाधीश के एक साल का नया कार्यकाल भी प्रदान किया गया।

अतिरिक्त न्यायाधीशों को सामान्य तौर पर दो साल के लिए नियुक्त किया जाता है और इसके बाद उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत किया जाता है।

भाषा वैभव अनूप

अनूप


लेखक के बारे में