सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से 1.75 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Ads

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से 1.75 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 03:36 PM IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने जाली दस्तावेज़ों के आधार पर एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को कई भूखंड बेचने के नाम पर करीब 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी प्रोपर्टी डीलर (67) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ब्रह्म स्वरूप भारद्वाज पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह करीब एक साल से फरार था।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता तिहाड़ जेल में फार्मासिस्ट थे और उन्हें कई भूखंड बेचने के नाम पर 2024-25 के दौरान कथित तौर पर यह धोखाधड़ी की गई।

पुलिस के अनुसार, भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को सेवानिवृत्ति के बाद मिले लगभग 1.75 करोड़ रुपये हड़पने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

अधिकारियों ने बताया कि भारद्वाज के हरियाणा के सोनीपत में होने का पता चला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश