एआई समिट के दौरान प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने शिमला से लाये गए तीन आरेापियों को अदालत में पेश किया

एआई समिट के दौरान प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने शिमला से लाये गए तीन आरेापियों को अदालत में पेश किया

एआई समिट के दौरान प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने शिमला से लाये गए तीन आरेापियों को अदालत में पेश किया
Modified Date: February 26, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: February 26, 2026 4:26 pm IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में उन तीन आरोपियों को पेश किया, जिन्हें ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कमीज उतार कर विरोध प्रदर्शन करने के सिलसिले में शिमला से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया।

शिमला में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद दिल्ली लाये गए इन तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता के समक्ष पेश किया गया।

दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों की पांच दिन की हिरासत मांगी।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान किये गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में युवा कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने के बाद, दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच बनी गतिरोध की स्थिति 24 घंटे के नाटकीय घटनाक्रम के बाद अंतत: बृहस्पतिवार तड़के समाप्त हुई थी।

इन आरोपियों में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज शामिल हैं।

पूर्व में गिरफ्तार किये गए दो अन्य आरोपी अजय कुमार और राजा गुर्जर को भी तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया।

भाषा सुभाष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में