PSSSB Driver Recruitment: यहां निकली ड्राइवरों की बंपर भर्ती! 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, क्लर्क सहित इन पदों के लिए भी आई वैकेंसी

PSSSB Driver Recruitment: Bumper Recruitment of Drivers for 10th Pass

PSSSB Driver Recruitment: यहां निकली ड्राइवरों की बंपर भर्ती! 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, क्लर्क सहित इन पदों के लिए भी आई वैकेंसी
Modified Date: September 29, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: September 29, 2026 5:03 pm IST

चंडीगढ़। PSSSB Driver Recruitment: अगर आप 10वीं पास हैं और गाड़ी चलाने के शौकीन है तो खबर आपके लिए ही है। दरअसल, पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इनमें ड्राइवर के पद भी शामिल है। इसके अलावा क्लर्क, ट्रांसलेटर और फील्ड आर्टिस्ट समेत कुल 70 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

PSSSB Driver Recruitment: जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक कुल 70 रिक्तियों में क्लर्क (अकाउंट्स) के 34 पद हैं। इसके अलावा क्लर्क (आईटी) के 12, क्लर्क (लीगल) के 11, ट्रांसलेटर के 6, ड्राइवर के 3 और फील्ड आर्टिस्ट का 1 पद शामिल है। बोर्ड के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के दौरान पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। भर्ती में सभी पदों के लिए शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ड्राइवर पद के लिए मैट्रिक पास होने के साथ हल्के और भारी वाहनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा कम से कम तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव जरूरी है।

क्लर्क (लीगल) के लिए लॉ में ग्रेजुएशन, जबकि क्लर्क (अकाउंट्स) के लिए ग्रेजुएशन में स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स या अकाउंट्स में से कम से कम एक विषय होना आवश्यक है। क्लर्क (आईटी) के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, बीसीए, पीजीडीसीए या संबंधित योग्यता मांगी गई है। ट्रांसलेटर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ 120 घंटे का कंप्यूटर या आईटी कोर्स जरूरी है। वहीं फील्ड आर्टिस्ट के लिए म्यूजिक, ड्रामा या डांस में ग्रेजुएशन की योग्यता निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को पंजाबी भाषा से संबंधित निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

18 से 30 वर्ष तक आयु सीमा, जानिए आवेदन शुल्क (PSSSB Driver Recruitment)

इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित और निर्धारित श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। जनरल-स्पोर्ट्स उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये, पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों के लिए 200 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है।

लिखित परीक्षा से होगा चयन,ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिन पदों के लिए लागू होगा, उनके लिए पंजाबी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट में 30 शब्द प्रति मिनट की गति का प्रावधान है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन संख्या 12/2026 से संबंधित आवेदन लिंक खोलना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।