तमिलनाडु में उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या, पॉलीटेक्निक के दो छात्र गिरफ्तार

तमिलनाडु में उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या, पॉलीटेक्निक के दो छात्र गिरफ्तार

तमिलनाडु में उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या, पॉलीटेक्निक के दो छात्र गिरफ्तार
Modified Date: September 29, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: September 29, 2026 4:45 pm IST

कृष्णगिरि (तमिलनाडु), 29 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में शूलगिरि के पास एक गांव में पॉलीटेक्निक के दो छात्रों के कथित उत्पीड़न से तंग आकर 17 वर्षीय एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस की शुरुआती जांच और पीड़िता के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पॉलीटेक्निक के दो छात्रों द्वारा लगातार फोन करने, पीछा करने और उत्पीड़न किए जाने के कारण किशोरी ने आत्महत्या करने का फैसला किया। पिछले कुछ हफ्तों से जारी इस उत्पीड़न की वजह से पीड़िता काफी मानसिक तनाव में थी।

इस घटना से आक्रोशित होकर पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शूलगिरि पुलिस थाने के बाहर धरना दिया और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा का आश्वासन और न्याय मिलने तक वहां से हटने से इनकार कर दिया।

जनता के भारी आक्रोश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 18 वर्ष के एक छात्र और उसके 17 वर्षीय नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में