Nothing Phone 4a Series: कम कीमत में Nothing का नया धमाका! Phone 4a Series का सस्ता मॉडल लॉन्च, फीचर्स की भरमार और कीमत भी चौंकाने वाली
Nothing Phone 4a Series: Nothing ने Phone 4a और Phone 4b के नए 6GB RAM वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल से ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा विकल्प मिलेंगे। खासतौर पर कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह वेरिएंट बेहद आकर्षक हो सकता है।
(Nothing Phone 4a Series/ Image Credit: Nothing)
- Phone 4a का नया 6GB वेरिएंट
- Phone 4b 6GB की कीमत ₹35,999
- Phone 4b में 6,000mAh बैटरी
नई दिल्ली: Nothing Phone 4a Series: Nothing ने Phone 4a Series के दो मॉडल Phone 4a और Phone 4b के नए 6GB RAM वेरिएंट बाजार में उतार दिए हैं। दोनों फोन पहले 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आते थे। अब कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए 6GB RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी उपलब्ध है।
इतनी है दोनों फोन की कीमत
Nothing Phone 4a का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 39,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Phone 4b के इसी कॉन्फिगरेशन की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन Flipkart के जरिए खरीदे जा सकते हैं। Phone 4b में 8GB+128GB की कीमत 39,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 40,999 रुपये है। Phone 4a भी कई RAM-स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है।
Phone 4a में मिलते हैं ये फीचर्स
नए 6GB वेरिएंट में फीचर्स पहले जैसे ही हैं। Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 5,400mAh बैटरी है। यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Phone 4b में 6,000mAh बैटरी
Phone 4b में 6.7 इंच का Full HD+ Samsung Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। यानी नए RAM वेरिएंट में कीमत कम होने के बावजूद कंपनी ने फोन के प्रमुख फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर
- CG Deputy Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक प्रशासनिक अफसरों का तबादला, बदल दिए गए इन जिलों के अधिकारी, देखें पूरी सूची
- Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale से पहले ही शुरू हुई Early Bird Deals! क्या अभी से कर सकते हैं खरीदारी? जानिए पूरा मामला

Facebook


