पंजाब: खरड़ से आप विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दिया

पंजाब: खरड़ से आप विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दिया

पंजाब: खरड़ से आप विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दिया
Modified Date: July 19, 2025 / 04:01 pm IST
Published Date: July 19, 2025 4:02 am IST

चंडीगढ़, 19 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की नेता अनमोल गगन मान ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से रविवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है।

खरड़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पंजाबी में एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने भारी मन से राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से अध्यक्ष को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।’’

गायिका से नेता बनीं सिंह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई थीं।

वह मंत्री भी बनीं और पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, श्रम एवं आतिथ्य विभाग का कार्यभार संभाला। लेकिन पिछले साल भगवंत मान सरकार ने मान समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया था।

मान ‘सूट’, ‘घेंट पर्पस’ और ‘शेरनी’ जैसे गानों के लिए मशूहर हैं।

भाषा

प्रीति नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"