पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की
Modified Date: May 5, 2026 / 12:39 pm IST
Published Date: May 5, 2026 12:39 pm IST

( तस्वीरों सहित )

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। ये सांसद एक सप्ताह पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राष्ट्रपति भवन के पास रेल भवन में एकत्रित हुए और उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति पार्टी को न्याय दिलाएंगी।

पार्टी नेताओं के अनुसार, बैठक के दौरान मान और राष्ट्रपति ने पंजाब से आम आदमी पार्टी से छह सांसदों के दल-बदल पर ध्यान केंद्रित किया।

मान ने मुर्मू से मुलाकात से पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी है। आज, मैं आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने और राष्ट्रपति के समक्ष राज्य की सशक्त आवाज उठाने के लिए रवाना हुआ हूं।’

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में