Bengal New CM Oath Ceremony: आ गई तारीख, इस दिन बंगाल के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें किसके हाथ में होगी सत्ता की कमान?

Bengal New CM Oath Ceremony: आ गई तारीख, इस दिन बंगाल के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें किसके हाथ में होगी सत्ता की कमान?

Bengal New CM Oath Ceremony: आ गई तारीख, इस दिन बंगाल के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें किसके हाथ में होगी सत्ता की कमान?

Bengal New CM Oath Ceremony | Photo Credit: AI

Modified Date: May 5, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: May 5, 2026 12:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने बंगाल में पहली बार सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया
  • नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा
  • संभावित मुख्यमंत्री के नामों में सुकान्त मजूमदार और सुवेन्दु अधिकारी सबसे चर्चित

नई दिल्ली: Bengal New CM Oath Ceremony Date  Bengal Assembly Elections Result Update बंगाल की राजनीति में इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है (Assembly Elections Result 2026)। विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। राज्य में पहली बार बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में अब नई सरकार की गठन की कायवाद तेज हो गई है और नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है।

Bengal New CM Oath Ceremony Date मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दी है। उन्होंने एनआई को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ”पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा।” बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि 9 मई को रवींद्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस है।

कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री?

ताजा नतीजे के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे है कि पीएम मोदी और अमित शाह बंगाल के किस नेता के कंधो पर राज्य की जिम्मेदारी सौपेंगे, हालांकि पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा सरकार बनाती है, तो मुख्यमंत्री का चयन पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही तय करता है, और वह चुनाव नतीजों, विधायकों की संख्या और आंतरिक सहमति पर निर्भर करता है। (West Bengal New Chief Minister) राजनीतिक चर्चा और पिछले रुझानों के आधार पर कुछ प्रमुख नाम अक्सर सामने आते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा सुकान्त मजूमदार की होती है, जो राज्य भाजपा अध्यक्ष भी हैं और संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। दूसरा बड़ा नाम सुवेन्दु अधिकारी का है, जो टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और विपक्ष के नेता के रूप में प्रमुख चेहरा रहे हैं। इनके अलावा महिला नेत्री लॉकेट चटर्जी और दिलीप घोष के नाम भी प्रमुखता से सामने आये हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।