CM Mohan Cabinet Meeting: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, जानिए किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

CM Mohan Cabinet Meeting: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, जानिए किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

CM Mohan Cabinet Meeting: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, जानिए किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

CM Mohan Cabinet Meeting | Photo Credit: AI

Modified Date: May 5, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: May 5, 2026 1:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में 9 से 13 जून तक ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित होगा
  • गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में अब तक 40% किसानों का गेहूं खरीदा जा चुका है
  • श्रमिकों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली लागू की गई।

भोपाल: CM Mohan Cabinet Meeting मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मंत्रालय 12 बजे शुरू हुई। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी है।

MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया लगातार जारी हैं। 40% किसानों का गेहूं खरीदा जा चुका हैं। मध्यम और बड़े किसानों का भी गेहूं लगातार खरीदा जा रहा हैं। वैदिक काल गणना की घड़ी पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की थी। जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की गई हैं। 9 से 13 जून तक इंदौर में ब्रिक्स का सम्मेलन होगा। जिसमें 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।। ये सम्मेलन कृषि कल्याण वर्ष को लेकर आयोजित किया जा रहा हैं। श्रमिको के लिए श्रम स्टार रेटिंग का नवाचार एमपी सरकार ने किया हैं। श्रम स्टार रेटिंग का एक फॉर्मूला बनाया हैं।

मंत्री ने बताया कि सीएम ने भाजपा को बंगाल असम पुडुचेरी में ऐतिहासिक सफलता मिलने पर पीएम मोदी का विशेष धन्यवाद जताया। मंत्रिमंडल ने झालमुड़ी खाकर खुशियां मनाई, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी झालमुड़ी। गेंहू उपार्जन का कार्य सफलता पूर्वक चल रहा है। अभी तक 41लाख MT गेंहू उपार्जित किया जा चुका है इसका 6520 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। 14 लाख 70 हजार किसानों का बुकिंग हुआ है।

जलूद (खरगोन) में इंदौर नगर निगम के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है, ग्रीन बांड भी इसके लिए जारी किए। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई है। दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442 करोड़ के प्रावधान को मंजूरी मिली है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर मप्र व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन होगा। अध्यक्ष सीएम मोहन यादव होंगे।

8 विभागों के अलावा अशासकीय सदस्य भी बोर्ड में शामिल होंगे। जिला स्तर पर बोर्ड का गठन कर सदस्यों को किया शामिल जाएगा। 38555 करोड़ रु के विकास कार्यो को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इलेक्ट्रॉनिक कलस्टर भोपाल के समीप बनाया जा रहा है। 1295 करोड़ की स्वीकृति हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।