AAP Rebel Rajya Sabha MPs News: आप से भाजपा में शामिल होने वाले सभी 7 सांसदों की ख़त्म होगी राज्यसभा से सदस्यता!.. खुद CM ने लगाईं राष्ट्रपति से गुहार, की भेंट

AAP Rebel Rajya Sabha MPs News: सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलकर भाजपा में शामिल सात AAP सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की।

AAP Rebel Rajya Sabha MPs News: आप से भाजपा में शामिल होने वाले सभी 7 सांसदों की ख़त्म होगी राज्यसभा से सदस्यता!.. खुद CM ने लगाईं राष्ट्रपति से गुहार, की भेंट

AAP Rebel Rajya Sabha MPs News || Image- ANI News File

Modified Date: May 5, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: May 5, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भगवंत मान ने राष्ट्रपति से सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की
  • भाजपा में शामिल AAP सांसदों के विलय को बताया असंवैधानिक
  • राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया

नई दिल्ली: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। (AAP Rebel Rajya Sabha MPs News) उन्होंने इस घटनाक्रम को असंवैधानिक बताया। राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के बाद मान ने कहा कि सात सांसदों का खुद को अलग दल बताकर भाजपा में विलय करना संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता को पार्टी से असंतोष था तो उसे पहले इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए था।

राष्ट्रपति से कानून में संशोधन की मांग

मान ने सवाल उठाया कि 10 में से 7 सांसद इस तरह किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि देश कानून से चलता है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में आवश्यक हो तो कानून में संशोधन किया जाना चाहिए। इस राजनीतिक घटनाक्रम में राघव चड्ढा सहित कई नेताओं के भाजपा में जाने से राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़ गई है। वहीं AAP की ताकत घटकर काफी कम हो गई है, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

राघव चड्ढा का पंजाब सरकार पर आरोप

दूसरी ओर, राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ बदले की राजनीति की जा रही है। (AAP Rebel Rajya Sabha MPs News) उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन्हें और अन्य नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि सरकार ने इन आरोपों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Seven rebel AAP MPs officially part of BJP

यह भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown