CM Dhami on Election Results: चुनावी नतीजों में मिली भाजपा की कामयाबी से गदगद CM पुष्कर सिंह धामी, कहा, ‘यह जीत ‘डबल इंजन’ सरकार के मॉडल पर जनता की मुहर

CM Pushkar singh Dhami Statement on Election Results: सीएम धामी ने भाजपा की जीत को डबल इंजन सरकार पर जनता की मुहर बताया, विकास और सुशासन पर जोर दिया।

CM Dhami on Election Results: चुनावी नतीजों में मिली भाजपा की कामयाबी से गदगद CM पुष्कर सिंह धामी, कहा, ‘यह जीत ‘डबल इंजन’ सरकार के मॉडल पर जनता की मुहर

CM Pushkar Singh Dhami News | Photo Credit: @DIPR_UK

Modified Date: May 5, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: May 5, 2026 1:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धामी ने भाजपा जीत को डबल इंजन मॉडल की सफलता बताया
  • पश्चिम बंगाल में विकास और सुशासन की नई दिशा का दावा
  • यूसीसी और वाइब्रेंट विलेज योजना को बताया अहम पहल

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बदलाव बताया है। (CM Pushkar singh Dhami Statement on Election Results) उन्होंने कहा कि यह जीत “डबल इंजन” सरकार के मॉडल पर जनता की मुहर है और राज्य में विकास व सुशासन की नई दिशा की शुरुआत है।

‘डबल इंजन सरकारें विकास और सुशासन का प्रतीक’ : CM धामी

मुख्यमंत्री धामी ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में डबल इंजन सरकारें विकास और सुशासन का प्रतीक बन चुकी हैं और अब पश्चिम बंगाल भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। धामी ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) को एक बड़ी पहल बताया। उन्होंने इसे “यूसीसी की गंगा” बताते हुए कहा कि जैसे गंगा देवभूमि से निकलकर पूरे देश को जीवन देती है, वैसे ही यह कानून भी देश के अन्य राज्यों को प्रेरित करेगा।

‘ लंबित मामलों को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता’ : CM धामी

उन्होंने प्रशासनिक कामकाज पर जोर देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए। सभी योजनाओं को तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए और “नो पेंडेंसी” यानी लंबित मामलों को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। (CM Pushkar singh Dhami Statement on Election Results) इसके अलावा, धामी ने “वाइब्रेंट विलेज” योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सीमावर्ती इलाकों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता भाजपा को फिर समर्थन देगी।

अब सात राज्यों के विधानसभा चुनावों पर BJP की नजर

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के साथ पूर्वी भारत में अपना वर्चस्व स्थापित करने के बाद भाजपा की नजर अब 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों पर है, जिनमें गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश प्रमुख हैं। पार्टी ने इन राज्यों में चुनाव की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अगले वर्ष के चुनावी अभियान के लिए जमीनी स्तर पर काम प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के एक सूत्र ने कहा, “पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब पार्टी का ध्यान अगले वर्ष सात राज्यों में होने वाले चुनावों पर केंद्रित होगा। कुछ स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिन्हें अब और तेज किया जाएगा।”

नवीन गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं और इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की है। वह जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे, जहां अगले वर्ष गोवा, गुजरात, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के साथ चुनाव होने हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा की सरकार है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में है।

हाल ही में संपन्न चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव परिणाम आने के बाद जश्न मनाने के लिए यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन ने सोमवार को कहा कि चुनाव परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “अटूट विश्वास” बनाए हुए है। (CM Pushkar singh Dhami Statement on Election Results) उन्होंने कहा, “गंगोत्री से गंगासागर तक राजग-भाजपा की सरकार बन रही है। यह केवल भौगोलिक विस्तार नहीं, बल्कि हमारे नेतृत्व और दृष्टि में लोगों के विश्वास का विस्तार है।” उन्होंने कहा, “मैं अपने प्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को आश्वस्त करता हूं कि आप नेतृत्व करते रहें, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आने वाले समय की तैयारियों में जुट चुके हैं।”

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोमवार को 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। असम में सत्तारूढ़ राजग दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने वाला है। राजग ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने 82 सीट पर जीत हासिल की जबकि उसके सहयोगी दलों बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) को 10-10 सीट पर जीत मिली है। राज्य में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। इससे पहले 2021 और 2026 के चुनावों में उसने 60-60 सीटें जीती थीं।

तमिलनाडु में भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में 20 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें उसे केवल एक सीट पर जीत मिली। (CM Pushkar singh Dhami Statement on Election Results) केरल में भाजपा ने तीन विधानसभा सीटें जीतकर उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है। राज्य में अब तक पारंपरिक रूप से यूडीएफ और एलडीएफ के बीच द्विध्रुवीय मुकाबला रहा है, जहां भाजपा लंबे समय से राजनीतिक आधार बनाने का प्रयास करती आ रही है।

यह भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown