West Bengal New CM Name: भाजपा ने तय कर लिया कौन होगा बंगाल का नया सीएम! ममता बनर्जी के करीबी रहे इस नेता की होगी ताजपोशी? शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगाए जा रहे थे कयास

West Bengal New CM Name: भाजपा ने तय कर लिया कौन होगा बंगाल का नया सीएम! ममता बनर्जी के करीबी रहे इस नेता की होगी ताजपोशी? शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगाए जा रहे थे कयास

West Bengal New CM Name: भाजपा ने तय कर लिया कौन होगा बंगाल का नया सीएम! ममता बनर्जी के करीबी रहे इस नेता की होगी ताजपोशी? शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगाए जा रहे थे कयास

West Bengal New CM Name: भाजपा ने तय कर लिया कौन होगा बंगाल का नया सीएम! ममता बनर्जी के करीबी रहे इस नेता की होगी ताजपोशी? शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगाए जा रहे थे कयास / Image: AI Generated

Modified Date: May 5, 2026 / 12:51 pm IST
Published Date: May 5, 2026 12:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत
  • शुभेंदु अधिकारी समेत कई दिग्गज रेस में शामिल
  • 9 मई को साफ होगा नए सीएम का चेहरा

कोलकाता: West Bengal New CM Name पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं और सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार बंगाल और असम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से कमल खिलाया है। वहीं, पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है, तो दूसरी ओर केरलम में यूडीएफ की सरकार बनने जा रही है जबकि तमिलनाडु में टीवीएफ की सरकार बन रही है। वहीं, शपथ ग्रहण की तारीख सामने आने के बाद अब बंगाल के नए सीएम के नाम को लेकर कयासों का बाजार बेहद गरमाया हुआ है। हालांकि ये माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी को भाजपा बंगाल का सीएम बना सकती है, लेकिन ये भी कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा आखिरी मौके पर सबको चौंका कर रख देती है। अब ये तो तय है कि 9 मई को पता चल ही जाएगा कि कौन है बंगाल का नया सीएम कौन होगा?

West Bengal New CM Name चुनावी परिणाम सामने आने के बाद एक बात तो तय है भाजपा ने जहां अपने वादों के जरिए मजबूत नैरेटिव खड़ा किया, वहीं “एम फैक्टर” ने भी चुनावी गणित को प्रभावित किया। भाजपा ने अवैध घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाया। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर करने का वादा खासकर सीमावर्ती इलाकों में असरदार साबित हुआ। इसे सुरक्षा और स्थानीय अधिकारों से जोड़कर पेश किया गया। वहीं, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने जैसे वादों का भी असर देखने को मिला। केंद्र की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने का भरोसा दिया गया, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग में भाजपा की पकड़ मजबूत हुई। (BJP Major Electoral Issues in West Bengal) राज्य में बढ़ती हिंसा और अपराध के मुद्दे को भी भाजपा ने जोर-शोर से उठाया और सख्त कानून व्यवस्था लागू करने की बात कही।

सिंडिकेट राज खत्म करने और पारदर्शिता लाने का वादा भाजपा के प्रचार का अहम हिस्सा रहा। लंबे समय से सिस्टम से नाराज वोटरों तक यह संदेश सीधे पहुंचा। बंद पड़े उद्योगों को चालू करने और नए निवेश लाने के वादों ने युवाओं और व्यापारिक वर्ग को आकर्षित किया। “सोनार बांग्ला” का सपना भी इसी से जोड़ा गया। इन सबके साथ भाजपा ने “एम फैक्टर” पर भी काम किया, जिसने चुनावी परिणामों को प्रभावित किया। मुस्लिम वोट पारंपरिक रूप से टीएमसी के साथ रहे हैं, लेकिन इस बार उनमें बंटवारा देखने को मिला। भाजपा ने इस वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की, जबकि ध्रुवीकरण भी असरदार रहा। (BJP Major Electoral Issues in West Bengal) नरेंद्र मोदी की रैलियों और राष्ट्रीय मुद्दों पर फोकस ने भाजपा को नई ऊर्जा दी, जबकि ममता बनर्जी की छवि टीएमसी की बड़ी ताकत बनी रही। कुल मिलाकर, भाजपा ने अपने वादों और सामाजिक समीकरणों के दम पर बढ़त बनाई, जबकि टीएमसी इनका प्रभावी जवाब देने के लिए संघर्ष करती दिखी।

सीएम की रेस में ये नेता सबसे आगे

शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद के टॉप दावेदारों में से एक हैं। एक समय में ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी के पास जमीनी पकड़ और मजबूत सांगठनिक नेटवर्क है। 2021 में उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराकर ‘जायंट किलर’ का तमगा हासिल किया था। हालांकि, नारदा स्टिंग मामले में उनका नाम शामिल रहा, जो मुख्यमंत्री बनने की राह में उनके लिए रुकावट बन सकता है।

दिलीप घोष

2021 में बीजेपी को मुख्य विपक्षी दल बनाने का श्रेय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को ही दिया जाता है। भले ही वे अब अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन बंगाल की राजनीति में उनका प्रभाव आज भी कायम है। ऐसे में बंगाल सीएम की रेस में वो एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं।

समीक भट्टाचार्य

बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य को पार्टी में सबको साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर बीजेपी के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसे में बीजेपी उन्हें भी बंगाल की कमान सौंप सकती है।

अग्निमित्रा पॉल

पेशे से फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल बीजेपी की एक बेबाक नेताओं में से एक हैं। उन्होंने इस चुनाव में अपनी आसनसोल दक्षिण सीट बरकरार रखी है। अगर बीजेपी राज्य में महिला सीएम चुनती है तो अग्निमित्रा उनकी पसंद हो सकती हैं।

रूपा गांगुली

पूर्व राज्यसभा सांसद और सोनारपुर दक्षिण से विधायक रूपा गांगुली ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जमीनी स्तर पर भी काम किया है। उनकी पॉपुलैरिटी देखते हुए बीजेपी उन्हें बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर सकती है।

निशिथ प्रामाणिक

निशिथ प्रामाणिक का नाम भी सीएम पद की रेस में सामने आ रहा है। हालांकि अब देखना ये है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की जोड़ी बंगाल की कमान किसके हाथों में सौंपती है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"