पंजाब के डीजीपी ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी को उनके 100वें जन्मदिन पर बधाई दी

पंजाब के डीजीपी ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी को उनके 100वें जन्मदिन पर बधाई दी

पंजाब के डीजीपी ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी को उनके 100वें जन्मदिन पर बधाई दी
Modified Date: February 21, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: February 21, 2026 10:25 pm IST

चंडीगढ़, 21 फरवरी (भाषा) पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को 1951 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जगजीत सिंह बावा को उनके 100वें जन्मदिन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डीजीपी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय पुलिस सेवा के पंजाब कैडर के अधिकारी बावा उन अधिकारियों की पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने पेशेवर, सिद्धांतवादी और निडर पुलिसिंग की सबसे मजबूत नींव रखी।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब कैडर को लंबे समय से उनके नेतृत्व और राष्ट्रीय योगदान के लिए सराहा जाता रहा है और बावा इसके सबसे विशिष्ट उदाहरणों में से एक हैं।

बावा शुरू में 13 जुलाई, 1951 को सेवा में भर्ती हुए थे और फिरोजपुर के एसएसपी के रूप में नियुक्त होने से पहले विभिन्न जिलों में एएसपी और एसपी के रूप में सेवा कर चुके थे। उन्होंने डीआईजी और आईजीपी के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और पंजाब के आईजीपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में