पंजाब के तरनतारन में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो से अधिक हेरोइन जब्त

Ads

पंजाब के तरनतारन में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो से अधिक हेरोइन जब्त

  •  
  • Publish Date - November 7, 2023 / 08:34 PM IST,
    Updated On - November 7, 2023 / 08:34 PM IST

चंडीगढ़, सात नवंबर (भाषा) पंजाब के तरनतारन से एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से तीन किलोग्राम हेरोइन जब्त की गयी है। यह मादक पदार्थ वह सीमा पार से तस्करी कर लाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (तरनतारन) अश्वनी कपूर ने बताया कि अमृतसर के छेहरटा निवासी हरपाल सिंह को सोमवार को 610 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह ने खेमकरण इलाके के एक खेत में और हेरोइन छिपाने की बात कबूल की, जिसे वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाया था।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने खेत से 3.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा खारी पवनेश

पवनेश