पंजाब: होशियारपुर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

पंजाब: होशियारपुर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

पंजाब: होशियारपुर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
Modified Date: January 27, 2024 / 11:47 am IST
Published Date: January 27, 2024 11:19 am IST

होशियारपुर (पंजाब), 27 जनवरी (भाषा) जालंधर-पठानकोट रोड पर एक कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दसुआ पुलिस थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक हरप्रेम सिंह ने बताया कि कार सवार लोग शुक्रवार रात जालंधर से मुकेरियां जा रहे थे,उस दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही कार ऊंची बस्सी गांव के पास पहुंची, उसकी एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवें को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना में ट्रक चालक सुशील कुमार को भी चोटें आईं है।वह हरियाणा से है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।

भाषा योगेश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।