चंडीगढ़, 27 जून (भाषा) पंजाब पुलिस ने शनिवार को सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किए।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे और सीमा पार के रास्तों के जरिए अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अमृतसर के छेहरटा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन