पंजाब पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

पंजाब पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 01:07 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 01:07 PM IST

चंडीगढ़, पांच अगस्त (भाषा) पंजाब पुलिस ने बुधवार को 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से राज्य में सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के घरिंडा थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यादव ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है ताकि तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल सभी सहयोगियों की पहचान कर पूरे आपूर्ति तंत्र को ध्वस्त किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प पर कायम है।

भाषा

मनीषा सिम्मी

सिम्मी