पंजाब: आरएसएस प्रमुख भागवत ने पठानकोट में भूतपूर्व सैनिकों की सभा को संबोधित किया

पंजाब: आरएसएस प्रमुख भागवत ने पठानकोट में भूतपूर्व सैनिकों की सभा को संबोधित किया

पंजाब: आरएसएस प्रमुख भागवत ने पठानकोट में भूतपूर्व सैनिकों की सभा को संबोधित किया
Modified Date: February 25, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: February 25, 2026 10:30 pm IST

पठानकोट, 25 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को पंजाब के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान यहां भूतपूर्व सैनिकों की एक सभा को संबोधित किया।

बाद में, भागवत ने आरएसएस स्वयंसेवकों की ‘युवा गोष्ठी’ को भी संबोधित किया।

आरएसएस प्रमुख संगठन के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत पंजाब दौरे पर हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आरएसएस सरसंघचालक भागवत 25 फरवरी को पठानकोट और 26 फरवरी को लुधियाना में आयोतित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार शाम पठानकोट पहुंचे।

भागवत के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

भागवत बृहस्पतिवार को लुधियाना में उद्योगपतियों और अन्य वर्गों के लोगों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में